Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लड़ाई-झगड़े की हद पार, विराट ने सई को घर से निकाला, फैंस बोले- सस्‍ता बिग बॉस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2021, 11:06 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: स्‍टार प्‍लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के एपिसोड्स में अब लड़ाई-झगड़े की हद पार हो रही है जोकि फैंस और दर्शकों को परेशान कर रही है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लड़ाई-झगड़े की हद पार, विराट ने सई को घर से निकाला, फैंस बोले- सस्‍ता बिग बॉस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: स्‍टार प्‍लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के एपिसोड्स में अब लड़ाई-झगड़े की हद पार हो रही है जोकि फैंस और दर्शकों को परेशान कर रही है। ताजा एपिसोड में चव्‍हाण परिवार की बेटी देवयानी और डॉ. पुलकित देशपांडे की शादी कराकर लीड कैरेक्‍टर और घर की बहू सई जोशी ने नया जोखिम मोल ले लिया है। चव्‍हाण परिवार ने देवयानी से पुलकित को अलग करने के लिए क्‍या क्‍या नहीं किया?

चव्‍हाण परिवार की मुखिया भवानी, निनाद और ओमी ने उस पर शादीशुदा होने, चरित्र हीन होने के आरोप लगाने के साथ किडनैपिंग तक रच डाली। इस साजिश में घर की बडी बहू पत्रलेखा भी भागीदार है। लेकिन सई ने दोनों की शादी कराकर ही दम लिया क्‍योंकि उसे पूरा यकीन है कि पुलकित पर लगाए आरोप झूठे हैं। हालांकि सई के पति आईपीएस विराट और चव्‍हाण परिवार ने शादी रोकने की पूरी कोशिश की थी।

दोनों की शादी कराकर लौटी सई को घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है। यह फरमान उसके पति विराट चव्‍हाण ने सुनाया है। वह उसे वापस उसके गांव गढ़चिरोली चले जाने की बात कह देता है। चव्‍हाण परिवार में आए दिन लड़ाई-झगड़े वाले एपिसोड देखकर फैंस और दर्शक अब परेशान हो उठे हैं। इस ताजा एपिसोड के बाद तो फैंस ने इस सीरियल की तुलना बिग बॉस से करनी शुरू कर दी है और सस्‍ता बिग बॉस कहा है।

क्‍या दब जाएगा अपहरण कांड?

अहम बात ये है कि आईपीएस विराट चव्‍हाण के परिवार ने पुलकित के अपहरण की साजिश रची और किसी को इस बात की भनक नहीं। सीरियल के मेकर्स ने बड़े आराम से अपहरण कांड पर पर्दा डाल दिया जबकि यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। सवाल ये है कि पुलकित ने सई को कसम दी कि वह विराट को उसके परिवार के इस कारनामे के बारे में ना बताए तो क्‍या इस कसम की आड़ में अपहरण जैसा कांड दब जाएगा?

एक बेटा गायब और उसका दुख नहीं...

चव्‍हाण परिवार का बेटा सम्राट शादी के अगले दिन ही गायब हो गया और महीनों से उसकी कोई खबर नहीं है लेकिन जवान बेटे के गायब होने का गम सीरियल में किसी को नहीं। ना परिवार को और ना उसकी पत्‍नी पत्रलेखा को। ट्व‍िटर पर यूजर्स सम्राट को वापस लाने की मांग भी कर रहे हैं। टीआरपी की लिस्‍ट में अच्‍छे स्‍थान पर रह चुका यह शो भटकता नजर आ रहा है। टीआरपी लिस्ट में पहले गुम है किसी के प्यार में आगे चल रहा था लेकिन अब चौथे स्थान पर आ गया है।

End of Article