भारतीय कपल Eiffel Tower के सामने कैसे कर सकते हैं शादी? जान लें क्या-क्या करना पड़ेगा

पेरिस का एफिल टावर (Eiffel Tower) दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में गिना जाता है। यही वजह है कि कई कपल चाहते हैं कि उनकी शादी या शादी से जुड़ी कोई खास रस्म इस खूबसूरत टावर के सामने हो। सोशल मीडिया पर भी एफिल टावर के सामने शादी और वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं लेकिन क्या कोई भारतीय कपल सीधे एफिल टावर (Eiffel Tower) के सामने जाकर कानूनी शादी कर सकता है? शायद ही इस बारे में आपको पता होगा लेकिन अगर आपको नहीं पता तो हम किसलिए हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि अगर किसी भारतीय कपल को एफिल टावर के सामने शादी या फिर वेडिंग फोटोशूट करवाना हो तो उसके लिए क्या-क्या करना पड़ेगा?

Authored by: Pankaj YadavUpdated Oct 5 2026, 14:04 IST
​सपने देखने से पहले जान लें ये बातImage Credit : IStock01 / 07

​सपने देखने से पहले जान लें ये बात

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि एफिल टावर के सामने शादी करना और फ्रांस में कानूनी शादी करना दोनों दो अलग-अलग चीजें हैं। एफिल टावर (Eiffel Tower) के सामने आप प्रतीकात्मक यानी symbolic ceremony, प्रपोजल या फोटोशूट कर सकते हैं लेकिन इससे आपकी शादी अपने आप कानूनी रूप से दर्ज नहीं हो जाती। आपको मान्यता प्राप्त शादी के लिए कानूनी तरीके से ही होकर गुजरना पड़ेगा। एफिल टावर के सामने आपकी शादी सिर्फ तस्वीरों और वीडियो में ही देखने के लिए होगी।

पेरिस में कानूनी रूप से कहां होती है शादी?Image Credit : IStock02 / 07

पेरिस में कानूनी रूप से कहां होती है शादी?

अगर बात फ्रांस में कानूनी शादी की है तो शादी की प्रक्रिया संबंधित Mairie (मेयर का कार्यालय) यानी नगर पालिका में होती है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सामान्य तौर पर शादी उसी कम्यून में होती है जहां दूल्हा या दुल्हन का अधिवास (domicile) या तय नियमों के मुताबिक निवास स्थान (residence) हो। कुछ परिस्थितियों में माता-पिता के अधिवास (domicile) के आधार पर भी शादी की अनुमति मिल सकती है।

फ्रांस में भारतीय कपल कानूनी शादी की पात्रता पूरी करते हैं या नहींImage Credit : IStock03 / 07

फ्रांस में भारतीय कपल कानूनी शादी की पात्रता पूरी करते हैं या नहीं

यानी भारत से सिर्फ टूरिस्ट बनकर पेरिस पहुंचने और एफिल टावर (Eiffel Tower) के सामने शादी करने की इच्छा रखने वाले कपल को पहले यह देखना होगा कि वे फ्रांस में कानूनी शादी की पात्रता पूरी करते हैं या नहीं। विदेशी नागरिकों के लिए दस्तावेजों की जरूरत और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

इन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरतImage Credit : IStock04 / 07

इन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरत

जानकारी के अनुसार, विदेशी दूल्हा या दुल्हन को जन्म प्रमाणपत्र के अलावा रीति-रिवाज का प्रमाण-पत्र (Certificate of Custom) और शादी करने की क्षमता का प्रमाण-पत्र या अविवाहित होने का प्रमाण-पत्र (Certificate of Capacity to Marriage or Celibacy Certificate) जैसे दस्तावेज देने पड़ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर दस्तावेजों का फ्रेंच अनुवाद भी कराना पड़ सकता है।

शादी के लिए कम से कम दो गवाहों की जरूरतImage Credit : IStock05 / 07

शादी के लिए कम से कम दो गवाहों की जरूरत

इसके अलावा पहचान पत्र, निवास से जुड़े कागजात और शादी के गवाहों की जानकारी भी देनी होती है। पेरिस में सिविल शादी की रस्म कम से कम दो गवाहों की मौजूदगी में होती है और अधिकतम चार गवाह हो सकते हैं। अब आते हैं सबसे रोमांटिक हिस्से पर, अगर कपल सिर्फ एफिल टावर (Eiffel Tower) के सामने शादी जैसी खूबसूरत symbolic ceremony या फोटोशूट करना चाहता है, तो इसके लिए अलग नियम हो सकते हैं। खासकर अगर शूट प्रोफेशनल या फिर कॉमर्शियल है, तो एफिल टावर (Eiffel Tower) की साइट पर पहले से लिखित अनुमति जरूरी हो सकती है।

एफिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर करें विजिटImage Credit : IStock06 / 07

एफिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर करें विजिट

एफिल टावर (Eiffel Tower) के ऑफिशियल विजिटर रेगुलेशन में प्रोफेशनल फोटोग्राफी, फिल्मिंग और इंटरनेट/सोशल मीडिया कंटेंट (professional photography, filming और internet/social-media content) के लिए पहले से लिखित अनुमति लेने की बात कही गई है।

कानूनी दस्तावेज ही पूरे कर सकते हैं आपके सपनेImage Credit : IStock07 / 07

कानूनी दस्तावेज ही पूरे कर सकते हैं आपके सपने

अगर आपका भी सपना है कि शादी की तस्वीर में पीछे चमकता हुआ एफिल टावर (Eiffel Tower) दिखे, तो पहले कानूनी शादी और symbolic ceremony का फर्क समझें। पेरिस में शादी का सपना देखने वाले भारतीय कपल को टिकट और होटल बुक करने से पहले वहां की मौजूदा कानूनी शर्तें और दस्तावेजों की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए और दस्तावेजों के पूरे होने के बाद ही वहां किसी भी भारतीय कपल की शादी संभव है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!