Anita Hassanandani संग डबल डेट कर रहे थे Eijaz Khan, कई साल बाद लिव इन गर्लफ्रेंड ने किया था पुलिस केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2021, 10:21 AM IST

Eijaz Khan Love Life Pavitra punia to Anita Hassanandani: अनीता हसनंदानी और एजाज खान के फैन्स इस जोड़ी हमेशा साथ देखना चाहते थे। लेकिन करीब 6 साल बाद कपल का ब्रेकअप हो गया...

Anita Hassanandani संग डबल डेट कर रहे थे Eijaz Khan, कई साल बाद लिव इन गर्लफ्रेंड ने किया था पुलिस केस

बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान इन दिनों पवित्रा पुनिया को डेट कर रहे हैं। एजाज खान और पवित्रा पुनिया एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं और जल्द शादी कर सकते हैं। दोनों के रिलेशन की शुरुआत बिग बॉस में हुई थी। वैसे एजाज की लव लाइफ हमेशा कई वजहों से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही है। एजाज ने पहले जब अपनी काव्यांजलि सीरियल की को-स्टार अनीता हसनंदानी को डेट किया था तब भी वो खूब चर्चाओं में रहे थे। 

टीवी की दुनिया के लोकप्रिय अभिनेता एजाज खान और अनीता हसनंदानी की रिश्ता काफी पॉपुलर हुआ था। लोकप्रिय टेलीविजन शो काव्यांजलि में स्क्रीन पर कपल का रोल करते करते दोनों को रियल में प्यार हो गया। अनीता हसनंदानी और एजाज खान ने डेटिंग शुरू कर दी। फैन्स भी चाहते थे कि ये जोड़ी हमेशा सलामत रहे। लेकिन करीब 6 साल साथ रहने के बाद अनीता हसनंदानी और एजाज खान खान का 2010 में ब्रेकअप हो गया। 

एक तरह जहां अनीता इस रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस थीं और शादी करना चाहती थीं। लेकिन दूसरी ओर एजाज खान ने किसी और को डेट करना शुरू कर दिया है। 

एजाज खान ने दिया था धोखा
एजाज खान ने खुद राजीव खंडेलवाल द्वारा होस्ट किए गए एक टॉक शो जज्बात में इस बात को कबूल किया था कि उन्होंने चीट किया था। एजाज खान ने बताया था कि एक और एकमात्र समय जब मैंने किसी को धोखा दिया था। यह एक गलती थी जिसने मेरी पूरी लाइफ को निचोड़ दिया। बताया जाता है कि अनीता के साथ रिश्ते में रहते हुए एजाज खान ने किसी और को भी डेट करना शुरू कर दिया था। अनीता को जब ये बात पता चली तो उन्होंने खुद ही इस रिश्ते को तोड़ दिया था। अब अनीता, रोहित रेड्डी से खुशी-खुशी शादी कर चुकी है और दोनों एक बेटे के पेरेंट्स हैं। 

गर्लफ्रेंड ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप 
एजाज खान ने बाद में नताली डी लूसियो को भी डेट किया। एजाज ने नताली को लेकर बताया था कि उन्होंने एक बच्चे, एक दोस्त और एक साथी की तरह उसे प्यार किया था। इसलिए जब नताली से उनका ब्रेकअप हुआ तो एजाज जीना नहीं जीना चाहता थे। नताली अब रोडीज फेम रघु राम की पत्नी हैं। साल 2011 में चीजें खराब होने से पहले एजाज ने निधि कश्यप को काफी समय तक डेट किया। कपल कुछ समय के लिए लिव-इन रिलेशनशिप में था। जब एजाज ने महसूस किया कि चीजें ठीक नहीं चल रही हैं और अलग होने का फैसला किया। तब निधि ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

बता दें, साल 2000 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एजाज खान काव्यांजलि, क्या होगा निम्मो का, ये मोह मोह के धागे, पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद जैसे टीवी शोज में लीड भूमिका निभाकर घर-घर पॉपुलर नाम बने। बाद में एजाज ने मैंने दिल तुझे दिया, कुछ ना कहो, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों में भी काम किया। 

End of Article