टीवी एक्ट्रेस दिव्या चौकसे ने 28वें बर्थडे पर कैंसर को मात देकर की थी पार्टी, कुछ हफ्तों में फिर बदल गया सबकुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2020, 11:10 AM IST

TV Actress Divya Chouksey Cancer Repuls Story: कैंसर से रिवकर होने के बाद दिव्या चौकसे मुंबई वापस आई थीं और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ ये खुशखबरी साझा करते हुए खूब पार्टी की थी....

टीवी एक्ट्रेस दिव्या चौकसे ने 28वें बर्थडे पर कैंसर को मात देकर की थी पार्टी, कुछ हफ्तों में फिर बदल गया सबकुछ
Photo Credit: Instagram

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं दिव्या चौकसे का रविवार को निधन हो गया है। 29 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं दिव्या चौकसे कैंसर से पीड़ित थीं। एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर दिव्या चौकसे पेनक्रियाज के कैंसर से जूझ रही थीं। अभिनेत्री को कैंसर है इसकी जानकारी दिव्या चौकसे को करीब सालभर पहले ही लगी थी। दिव्या चौकसे ने तुंरत ही कैंसर का ट्रीटमेंट लेना शुरू कर दिया था और वो पूरी तरह से इससे रिकवर भी हो गई थीं। 

कैंसर से रिवकर होने के बाद दिव्या चौकसे मुंबई वापस आई थीं और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ ये खुशखबरी साझा करते हुए खूब पार्टी की थी। इस गुड न्यूज के बाद दिव्या चौकसे काफी खुश थीं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम खुद को कैंसर सर्वाइवर बताते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था। पोस्ट में एक्ट्रेस दिव्या चौकसे ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट का अनुभव साझा करते हुए दूसरों को काफी मोटिवेट किया था।

दिव्या चौकसे को हुई थी दोबारा कैंसर की पुष्टि

दिव्या चौकसे ने 14 नवंबर को दोस्तों के साथ अपना 28वां बर्थडे भी बहुत ही शानदार तरीके से शेयर किया था। हालांकि जन्मदिन के कुछ हफ्ते बाद ही दिव्या चौकसे फिर से परेशान हो गई थीं। इस दौरान अपने करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों को  उन्होंने बताया कि दोबारा कैंसर की पुष्टि (relapse cancer) हुई है। बॉलीवुड अदाकारा दिव्या चौकसे के कैंसर रिपल्स की जानकारी मिलते ही सब परेशान हो गए। हालांकि तब भी दिव्या काफी पॉजिटिव रहीं और उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। 

मौत से पहले दिव्या चौकसे ने की थी ये अपील
फ्रेंड्स बताते हैं पहली बार मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने दिव्या चौकसे को इतनी बुरी तरह से होपलेस देखा। दिव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'मैं आप सभी को कहना चाहती हूं कि आपके मैसेजेस के लिए धन्यवाद। मैं अपनी मौत के बिस्तर पर हूं, बस मेरी आसान मौत के लिए प्रार्थना करें। क्योंकि मैं पिछले तीन महीनों से कापी संघर्ष कर रही हूं।' दिव्या चौकसे के इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद ही उनका निधन हो गया। 

End of Article