Bigg Boss14: रुबीना दिलाइक ने कसा राहुल वैद्य के रिश्ते पर तंज, दिशा परमार बोलीं- जिनके घर शीशे के होते हैं...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2020, 03:07 PM IST

Disha Parmar indirectly comment Rubina Dilaik: रुबीना दिलाइक ने बिग बॉस में राहुल वैद्य की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था। रुबीना ने कहा था कि उनके व्यवहार और गलत सोच की वजह से ही दिशा ने कोई जवाब नहीं दिया...

Bigg Boss14: रुबीना दिलाइक ने कसा राहुल वैद्य के रिश्ते पर तंज, दिशा परमार बोलीं- जिनके घर शीशे के होते हैं...

राहुल वैद्य को बिग बॉस 14 के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है। संभावना है कि सिंगर इस साल फाइनलिस्ट में से एक होंगे। राहुल वैद्य ने कुछ टाइम पहले बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में नेशनल टीवी के जरिए टीवी अभिनेत्री दिशा परमार को शादी का प्रपोजल दिया था। राहुल ने प्रपोज करते हुए जल्द ही जवाब भेजने के लिए भी कहा था, लेकिन तब से अब तक उनका इंतजार जारी है।

अब हाल ही में रियलिटी शो में रुबीना दिलाइक की पिछले एपिसोड में राहुल वैद्य के साथ बहस हो गई थी। इस के दौरान रुबीना ने उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था। रुबीना दिलाइक ने कहा था कि राहुल के व्यवहार और गलत सोच की वजह से ही दिशा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि राहुल ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन दिशा परमार इस कमेंट को इग्नोर नहीं कर सकी हैं। 

दिशा परमार ने रुबीना दिलाइक पर साधा निशाना
रूबीना दिलाइक के कमेंट के बाद अभिनेत्री दिशा परमार ने अपने सोशल मीडिया पर पलटवार किया है। दिशा ने तलाक के मोड़ पर पहुंची रुबीना की शादी पर इनडायरेक्टली कटाक्ष किया है और राहुल को सपोर्ट किया।

दिशा ने ट्वीट कर लिखा, 'बहुत अच्छी कहावत है... जिसके खुद के घर शीशे के होते हैं... वो दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकते...। और आप सभी इतने शुभचिंतक नहीं हैं। अपने सुझाव अपने पास रखें, मैं अपने फैसले खुद ले सकती हूं।'

बिग बॉस का ऑफर ठुकरा चुकीं दिशा परमार
स्‍पॉटबॉय' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा परमार से बिग बॉस के मेकर्स ने संपर्क किया था। वो दिशा को वीआईपी गेस्‍ट बनाकर फिनाले एपिसोड में ले जाने चाहते थे। लेकिन बताया जाता है कि दिशा परमार ने इससे इनकार कर दिया है। जब इस बारे में वेबसाइट ने दिशा से बात की तो उन्‍होंने हामी भरी कि उन्‍हें 'बिग बॉस' से ऑफर आया था। दिशा ने यह भी कहा कि उन्‍हें पिछले कई सीजन से बिग बॉस से ऑफर आ रहे हैं। लेकिन उन्‍हें नहीं लगता कि वह शो के लिए सही कंटेस्‍टेंट हैं। 

End of Article