Pashmina Roshan Bollywood Debut: रोशन परिवार का एक और सदस्य अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाला है। राकेश रोशन, राजेश रोशन और ऋतिक रोशन के बाद अब बॉलीवुड सफर तय करने की बारी पश्मीना रोशन की है। जाने-माने बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन अब अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जुटी हैं। पश्मीना अब शाहिद कपूर और अमृता राव के डेब्यू फिल्म इश्क विश्क (2003) के सीक्वल से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली हैं। पश्मीना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बॉलीवुड डेब्यू का अनाउंसमेंट किया।
पश्मीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह कहा की 'ऐसा लग रहा है कि वर्षों की तपस्या और मेहनत अब फल दे रही है। मैं अपना पहला स्क्रीन एक्सपीरियंस आपके सामने लाने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित, बेचैन और उत्तेजित हूं। जब रिलेशनशिप एप्स पर पाया जा सकता है और एक चैट में खोया जा सकता है, आप जानते हैं कि प्यार को अपग्रेड होने की जरूरत है। इश्क विश्क रिबाउंड। अब यह समय है आगे बढ़ने का।' बेटी पश्मीना के बॉलीवुड डेब्यू पर राजेश रोशन ने ई टाइम से बात करते हुए यह बताया कि वह अपने बेटी की डेब्यू से बहुत खुश हैं।
राजेश रोशन ने बताया कि एक बार उनकी बेटी किसी पार्टी में जा रही थी जब उन्होंने पशमीना से यह पूछा था कि वह एक्टिंग को अपना करियर बनाना चाहती हैं या नहीं। जिसके बाद पशमीना सोच में पड़ गई थीं लेकिन वह धीरे-धीरे एक्टिंग की ओर आने लगी थीं। उन्होंने नदीरा बब्बर की एक्टिंग क्लासेस लीं और बैरी जॉन इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग भी की। एक बार उन्होंने इंग्लिश प्ले भी किया था जिसमें उन्होंने बहुत अच्छा किरदार निभाया था। राजेश रोशन ने बताया कि आज के जमाने में एक्टर बनना बहुत मुश्किल है। उनके अनुसार आज के जमाने में एक्टर बनना पहाड़ चढ़ना जितना मुश्किल है।

