बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अनन्या पांडे को किया गया था बॉडी शेम, अदाकारा ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 08:33 PM IST

Ananya Panday Was Asked To Fix Her Body: बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उनके साथ बॉडी शमिंग हुई थी। उन्हें अपने शरीर में कई बदलाव करने के लिए कहा गया था।

बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अनन्या पांडे को किया गया था बॉडी शेम, अदाकारा ने किया खुलासा

Ananya Panday Was Asked To Fix Her Body: बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने द रणवीर शो को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनके साथ बॉडी शेमिंग हुई थी। अदाकारा ने यह कहा कि 'जैसे ही मैंने काम करना शुरू किया था, लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि 'तुम्हें यह ठीक करवाना चाहिए तुम्हें वह ठीक करवाना चाहिए' जैसे मुझे b**b जाॅब या अपने फेस में कुछ बदलाव करवाना चाहिए।' इसके साथ अदाकारा ने यह भी कहा कि उन्हें अपना वेट बढ़ाने की सलाह भी दी जाती थी। अदाकारा को आखिरी बार दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म गहराइयां में देखा गया था।

End of Article