Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे इस साल कॉल...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 06:44 PM IST

Akanksha Puri in Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 के संभावित कंटेस्टेंट में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नाम भी सामने आ रहा है। अब आकांक्षा पुरी ने बताया कि वह बिग बॉस 16 में हिस्सा लेंगी या नहीं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे इस साल कॉल...'

Akanksha Puri in Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 का प्रोमो (Bigg Boss Season 16) जारी हो गया है। हर सीजन की शुरुआत से पहले कई सेलेब्स के नाम संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आते हैं। एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा पुरी का नाम भी सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आकांक्षा पुरी भी शो में हिस्सा ले सकती हैं। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। आकांक्षा पुरी ने बिग बॉस के घर में जाने से साफ इंकार किया है। आपको बता दें कि आकांक्षा बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।  

ई टाइम्स से बातचीत में आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने कहा, 'मैं ये शो नहीं कर ही हूं। मुझे इस साल कोई कॉल भी नहीं आया है। पिछले सीजन मुझे ऑफर आया था उस वक्त मैं अपने टीवी शो में व्यस्त थीं। इस कारण मुझे ये ऑफर ठुकराना पड़ा।' वहीं, जब आकांक्षा से पूछा गया कि उनका नाम हर साल संभावित कंटेस्टेंट्स में आता है? इस पर उन्होंने कहा, 'पहली बार मैं बिग बॉस सीजन 13 में पारस छाबड़ा के लिए बतौर गेस्ट गई थी। इसके अगले सीजन में मुझे बतौर चैलेंजर कुछ वक्त के लिए बुलाया गया था। हर साल लोगों को लगता है कि मैं शो की कंटेस्टेंट बनूंगी क्योंकि मैंने गेस्ट अपीरियंस दी है।' 

Akansha Puri

नहीं मिलता है वक्त
आकांक्षा पुरी आगे कहती हैं, 'लोग मुझे बतौर कंटेस्टेंट शो में देखना चाहते हैं। मैं सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हूं, जिसमें मेरे फैंस मुझे बिग बॉस में जाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस कारण लोगों को ऐसा लग रहा है कि मैं इस साल बिग बॉस में जाने वाली हूं।' भविष्य में बिग बॉस का हिस्सा बनने पर आकांक्षा कहती हैं, 'अगर मेरे पास वक्त होगा तो शायद मैं शो का हिस्सा बना सकती हूं। जब हम डेली सोप करते हैं तो रिएलिटी शो के लिए वक्त नहीं मिलता। मैंने हाल ही में एक रिएलिटी शो (मीका दी व्होटी) किया है। भविष्य में मैं बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहती हूं।'

बिग बॉस के प्रोमो में दिखाया है कि इस बार बिग बॉस में कोई नियम नहीं होंगे। इसके अलावा इस सीजन कंटेस्टेंट्स नहीं बल्कि बिग बॉस गेम खेलेंगे। सलमान खान सीजन 16 को होस्ट करने जा रहे हैं। बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर रात 9:30 बजे होगा। 

End of Article