Bigg Boss 15 Ott: बोल्ड सीन के कारण हुआ प्रतीक सहजपाल- पवित्रा पुनिया का ब्रेकअप, घर में की थी तोड़फोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2021, 04:45 PM IST

Bigg Boss 15 Ott Pratik Sehajpal: बिग बॉस 15 में प्रतीक सहजपाल सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट बन गए हैं। प्रतीक एक वक्त पवित्रा पुनिया को डेट कर चुके हैं। जानिए ब्रेक अप के बाद क्या बोले थे प्रतीक सहजपाल...

Bigg Boss 15 Ott: बोल्ड सीन के कारण हुआ प्रतीक सहजपाल- पवित्रा पुनिया का ब्रेकअप, घर में की थी तोड़फोड़

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी में प्रतीक सहजपाल घर में आते ही बाकी के घरवालों से पंगा लेने लगे हैं। प्रतीक सीजन 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। ब्रेकअप के बाद प्रतीक ने पवित्रा पुनिया पर कई आरोप लगाए थे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में प्रतीक सहजपाल ने कहा था, 'पवित्रा रिलेशनशिप में बहुत ज्यादा पोजेसिव थीं। उन्होंने मुझे बोल्ड सीन करने से मना कर दिया था। आजकल बोल्ड सीन्स शो में आम हो गए हैं। मैं भी अपना करियर बनाने आया हूं। मैं यह नहीं कह रहा कि उनका सोचना गलत था। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप बहुत पजेसिव हो जाते हैं।'

Bigg Boss 14': Pavitra Punia's ex-beau Pratik Sehajpal opens up on her  'aggressive' behaviour

घर में की थी तोड़फोड़ 
प्रतीक सहजपाल ने बताया था कि पवित्रा पुनिया ने उनके घर पर भी तोड़फोड़ की थी। जूम से बातचीत में प्रतीक ने कहा, 'हमारे बीच लड़ाई हो गई थी। उसने मेरे घर में तोड़-फोड़ कर दी है। जब इमोशन की बात आती है तो मैं एग्रेसिव हूं और वह भी ऐसी ही हैं।  लड़ाई के बाद, मैं दिल्ली और चंडीगढ़ अपनी मम्मी और बहन से मिलने चला गया था। जब मैं वापस लौटा तो हम ज्यादा बात नहीं कर रहे थे। हमने इस बारे में बात की, लेकिन मुझे कोई ठोस कारण नहीं मिला।'

Bigg Boss 14: Pavitra Punia breaks her silence on split with Pratik  Sehajpal and throwing him out of the house — watch video

पवित्रा ने दिया जवाब
पवित्रा ने जूम टीवी से बातचीत में कहा, 'मैं इस पर कोई भी कमेंट नहीं करना चाहता हूं। भगवान उसका भला करें। जिन लोगों का मेरी जिंदगी में कोई अस्तित्व ही नहीं है, उनके बारे में बात करने का कोई फायदा ही नहीं है।' 

प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में कहा था कि वह एक बहुत ही टॉक्सिक रिलेशनशिप था। दोनों की बहुत लड़ाई होती थी। लड़ाई में एक बार उन्होंने घर में तोड़फोड़ की थी।

End of Article