भारती सिंह ने रोते हुए पूछा- कब होगा मेरा बच्चा? हर्ष लिम्बाचिया ने दिया ऐसा जवाब सुनकर पकड़ लेंगे माथा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 02:45 PM IST

Bharti Singh Can not Wait for Baby delivery: भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर में और उनको चलने-फिरने के लिए सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। भारती जल्द से जल्द अपने बेबी काो दुनिया में चाहती हैं और अब उनसे इंतजार नहीं हो रहा है...

भारती सिंह ने रोते हुए पूछा- कब होगा मेरा बच्चा? हर्ष लिम्बाचिया ने दिया ऐसा जवाब सुनकर पकड़ लेंगे माथा

Bharti Singh Baby delivery: हम सभी जानते हैं कि कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। टीवी कपल हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के घर में कभी भी नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंज सकती हैं। हालांकि इस बीच भी भारती सिंह शूटिंग में बिजी हैं वो लगातार काम कर रही हैं। भारती की डिलवरी मुंबई के एक प्रसिद्ध पारसी डॉक्टर करेंगे। डॉ. पारसी कई सेलिब्रिटीज की डिलीवरी करा चुके हैं और पिछले 6 महीने से भारती उनसे रेग्युलर चेकअप करा रही हैं। अब इसी बीच भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने टीवी शो खतरा-खतरा-खतरा के सेट पर नजर आ रही हैं।

वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर में और उनको चलने-फिरने के लिए सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। हालांकि सामने आया वीडियो काफी मजेदार है इसे देखकर साफ पता चल रहा है कि भारती सिंह जल्द से जल्द अपने बेबी को दुनिया में चाहती हैं और अब उनसे इंतजार नहीं हो रहा है। 

वीडियो में पति हर्ष लिम्बाचिया से भारती सिंह को दुखी मन से रोते हुए ये कहते देखा जा सकता है कि- 'कब होगा बच्चा...?' इसपर हर्ष कहते हैं- 'चलो चलो शो हो जाए....।' भारती कहती हैं देखो 'कितना गुजराती दिमाग है- हो जाएगा चल काम कर काम कर....।'  

भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया ने अब 'द खतरा खतरा' की शूटिंग बंद कर दी है। वो अब पूरा समय भारती के साथ गुजारना चाहते हैं। भारती की देखभाल के लिए ट्रेंड आया बुलाई गई है। आपको बताते चलें भारती सिंह की डिलीवरी डेट हफ्तेभर पहले की थी, लेकिन डिले हो चुकी है। उम्मीद है कि आजकल में कपल का बेबी आ जाएगा। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने दिसंबर, 2017 में शादी की थी। दोनों पहली बार कॉमेडी सर्कस में मिले थे। हर्ष तब शो के स्क्रिप्ट राइटर थे। हालांकि अब वे एक स्थापित लेखक और एंकर बन चुके हैं।

End of Article