कौन बनेगा करोड़पति 12 में हॉट सीट पर पहुंचीं महाराष्ट्र की रहने वाली 22 साल की अस्मिता माधव गोरे। अस्मिता यहां अपने पिता और मां के साथ पहुंची थीं। अस्मिता ने बेहद शानदार तरीके से यह शो खेला लेकिन वो 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं और उन्होंने शो क्विट कर दिया। अस्मिता से केबीसी में रुपये के लिए जो सवाल पूछा गया वो ये था:-
1905 में बंगाल विभाजन के विरोध में और लोगों में एकता दर्शाने के लिए इनमें से कौन सा दिवस खास तरीके से मनाया गया था?
A. दशहरा
B. रक्षा बंधन
C. ईद
D. ईस्टर संडे
इस सवाल का सही जवाब था B. रक्षा बंधन।
कौन सा ग्रह अन्य ग्रहों की तरह अपनी धुरी पर नहीं घूमता है, बल्कि अपनी कक्षा के समक्षेत्र से 90 डिग्री के रोण में परिक्रमा करता है?
A. शनि
B. बुध
C. अरुण/यूरेनस
D. मंगल
अस्मिता इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं और उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसकी मदद से उन्होंने इसका जवाब दिया C. अरुण/यूरेनस दिया, जो कि सही जवाब था।
भारत में पहली महिला विश्वविद्यालय, एसएडीटी की स्थापना किसने की थी?
A. ज्योतिभा फूले
B. धोंडो केशव कर्वे
C. ईश्वर चंद्र विद्यासागर
D. दादाभाई नौरोजी
इस सवाल का सही जवाब था B. धोंडो केशव कर्वे।
जुलाई 2020 में भारतीय रेलवे द्वारा जिस 2.8 किमी लंबी माल गाड़ी का शुभारंभ किया गया उसका नाम क्या है?
A. आदिशेष
B. अस्तिका
C. शेषनाग
D. वासुकी
इस सवाल का सही जवाब C. शेषनाग है, जिसे अस्मिता ने बिना किसी लाइफलाइन के इस्तेमाल के दिया।
कौन हैं अस्मिता माधव गोरे
बता दें कि अस्मिता के पिता माधव नेत्रहीन हैं और उसकी मां सुजाता भी आंशिक रूप से दृष्टिहीन हैं। वह अपने परिवार का ख्याल रखती हैं और उनकी के सपनों को पूरा करने के लिए केबीसी शो में आई हैं। उनके पिता नेत्रहीन बच्चों को पढ़ाते हैं। अस्मिता ने बताया कि कैसे उनके पिता चाहते थे कि वो हॉट सीट पर पहुंचे। अस्मिता ने बताया कि वो विनिंग राशि का उपयोग अपना होम लोन चुकाने और पिता की आंखों का उपचार के लिए करेंगी।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।