Arun Govil Birthday: रामायण के बाद छिपकर सिगरेट पी रहे थे अरुण गोविल, फैन ने खूब लगाई थी डांट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2021, 11:35 AM IST

Arun Govil Birthday: रामायण के राम यानी अरुण गोविल का आज बर्थडे है। रामायण के बाद हर किसी के मन में जब भी उनकी छवि राम की ही बन गई थी। जानिए अरुण गोविल के ये किस्से...

Arun Govil Birthday: रामायण के बाद छिपकर सिगरेट पी रहे थे अरुण गोविल, फैन ने खूब लगाई थी डांट

मुंबई. टीवी सीरियल रामायण के राम यानी अरुण गोविल का आज (12 जनवरी) अपना बर्थडे मना रहे हैं। रामायण के बाद बच्चे, बूढ़े और जवान उन्हें भगवान राम की तरह पूजते हैं। हालांकि, सिगरेट पीने की लत के कारण उन्हें फैंस से डांट भी पड़ गई थी। 

कपिल शर्मा शो में रामायण की स्टारकास्ट पहुंची थी। इस दौरान अरुण गोविल ने बताया कि, 'वह साउथ की एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शॉट देने के बाद वह सिगरेट पी रहे थे।'

बकौल अरुण गोविल, 'मेरे पास तभी एक शख्स आया और उन्हें तमिल भाषा में डांटने लगा। मैंने एक शख्स से पूछा कि क्या कह रहा है। उसने बताया कि आप भगवान है आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। इसके बाद मैंने सिगरेट छोड़ दी।'

Arun Govil aka Ram of the original Ramayan says, 'My career came to  standstill as producers didn't want to cast me in any other role' | The  Times of India

ऑडिशन में हो गए थे रिजेक्ट 
अरुण गोविल ने शो में बताया था कि उन्हें रामायण में रिजेक्ट कर दिया गया था। इससे पहले वह सागर आर्ट्स के ही सीरियल विक्रम-बेताल में राजा विक्रमादित्य का किरदार निभाया था। 

अरुण गोविल ने बताया कि वह जब राम के रोल के लिए ऑडिशन देने पहुंचे तो उन्हें  रिजेक्ट कर दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें सिलेक्ट कर लिया गया। अरुण गोविल ने बताया कि रामायण के बाद उन्हें काम मिलने में मुश्किल होती थी। 

Golden Years of TV EXCLUSIVE: Ramayan star Arun Govil opens on shooting  back then, working with Ramanand Sagar | PINKVILLA

सुनाया था ये किस्सा
बीबीसी से बातचीत में अरुण गोविल ने कहा- 'मैं एक दिन सेट पर बैठा हुआ था, तभी एक महिला आई और वहां काम करने वाले लोगों से पूछ रही थी कि भगवान श्री राम कहा पर हैं। उसे मुझसे मिलना है। उस महिला की गोद में एक बच्चा था।' 

Ramayan, Arun Govil Recent Interview In Jabalpur - राम किरदार पर अभिनेता अरुण  गोविल ने कुछ ऐसा दिया जवाब, आप भी सुनें | Patrika News

बकौल अरुण, ' वह महिला मेरे कदम में आ गिरी थी। मैंने उस महिला से कहा कि आप ये क्या कर रही हैं। आप प्लीज मेरे पैरों को छोड़ दें। वह महिला रोते हुए बच्चे को मेरे कदमों में रखकर बोलीं मेरा बेटा बीमार है। वह मर जाएगा। इसे आप प्लीज बचा लें।'   

End of Article