Anupamaa Spoiler: पढ़ाई नहीं इस वजह से अमेरिका जाना चाहती है पाखी, बेटी की सच्चाई जान अनुपमा को लगेगा झटका?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 09:31 AM IST

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। पाखी ने अनुपमा के सामने ऐसी इच्छा जाहिर की है जिसे अनुपमा पूरा नहीं करेंगी।

Anupamaa Spoiler: पढ़ाई नहीं इस वजह से अमेरिका जाना चाहती है पाखी, बेटी की सच्चाई जान अनुपमा को लगेगा झटका?

टीवी सीरियल अनुपमा शुरुआत से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शुरू होने के साथ ही शो ने टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बना ली थी और अब तक यह शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शो में लगातार नए ट्विस्ट और मोड आते रहते हैं जो इसे मनोरंजक बनाए रखते हैं। 

पाखी ने जाहिर की ये इच्छा

शो में हाल ही में अनुपमा, अनुज, वनराज और मालविका शाह परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं जिससे अनुपमा काफी खुश होती है। लेकिन इसके साथ ही अब शो में एक बड़ा नया ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल शो में अनुपमा की बेटी पाखी एक ऐसे शख्स के साथ रिलेशनशिप में है जो उम्र में उससे काफी बड़ा है। पाखी अनुपमा को कहती है कि वो अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका जाना चाहती है जबकि सच्चाई यह है कि वो वहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ शिफ्ट होना चाहती है।

अनुपमा की इजाजत नहीं

हालांकि अनुपमा पाखी को इसकी इजाजत नहीं देती और उन्हें कहती है कि वो भारत में रहकर भी अपना करियर बना सकती है। शो में यह देखना दिलचस्प होगा कि अपनी बेटी के रिलेशनशिप के बारे में जानकर अनुपमा क्या कदम उठाएगी।

बढ़ रहीं मालविका- वनराज की करीबी

वहीं दूसरी ओर शो में अनुपमा मालविका को डिप्रेशन से बाहर लाने और उन्हें खुश रखने की कोशिश कर रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ वनराज अनुज के बिजनेस को टेकओवर करने की कोशिश कर रहा है साथ ही उसकी नजदीकियां मालविका के साथ बढ़ती जा रही हैं। पहले न्यू ईयर पार्टी में दोनों ने साथ डांस किया था इसके बाद ऑफिस में भी दोनों के बीच करीबी देखने को मिलती है। 

End of Article