अनुपमा 27 मई 2022 एपिसोड अपडेट: हनीमून के दौरान करीब आएंगे अनुपमा-अनुज तो वनराज-काव्या के रिश्ते में लगेगी आग 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 03:42 PM IST

अनुपमा 27 मई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा का आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ जहां अनुज और अनुपमा हनीमून पर जाएंगे तो वहीं वनराज और काव्या के बीच जंग छिड़ जाएगी।

अनुपमा 27 मई 2022 एपिसोड अपडेट: हनीमून के दौरान करीब आएंगे अनुपमा-अनुज तो वनराज-काव्या के रिश्ते में लगेगी आग 

अनुपमा 27 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल में इन दिनों कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां अनुज और अनुपमा की जिंदगी में शादी के बाद कई जिम्मेदारियां आ रही हैं तो दूसरी ओर वनराज और काव्या के रिश्ते में जंग छिड़ गई है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि शादी के बाद अनुपमा और अनुज रसोई की रस्म निभाते हैं। इस दौरान यह दोनों खूब मस्ती करते हुए नजर आए। वहीं, जैसे ही अनुज और अनुपमा की शादी हुई वैसे ही वनराज और काव्या के रिश्ते में तनाव पैदा हो गया। काव्या ने अब यह फैसला कर लिया है कि वह वनराज से अलग होने वाली है। काव्या का यह फैसला सुनकर वनराज ने भी अब यह ऐलान कर दिया है कि वह अनुपमा और काव्या के बिना ही अपने परिवार का देखरेख करेगा। 

हनीमून पर जाएंगे अनुपमा और अनुज

अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा अपने हनीमून की प्लानिंग करेंगे। दरअसल, अनुज अनुपमा को यह बताएगा कि वह दोनों अपना हनीमून मनाने के लिए मुंबई जाने वाले हैं। यह सुनकर अनुपमा बहुत खुश हो जाती है जिसके बाद यह दोनों मुंबई जाने की तैयारी करने लगते हैं। हालांकि मुंबई जाने से पहले इस टीवी सीरियल में अनुपमा और अनुज को रोमांस करते हुए देखा जाएगा। हनीमून के दौरान अनुज और अनुपमा को एक दूसरे पर प्यार लुटाते देख लोगों को जलन होने लगेगी। लोग दंग रह जाएंगे कि आखिर बुढ़ापे में इन दोनों के बीच इतना प्यार कैसे है। लेकिन यह दोनों बेफिक्र होकर अपना हनीमून मनाएंगे। 

एक तरफ जहां अनुज और अनुपमा अपने हनीमून को इंजॉय करेंगे तो दूसरी ओर वनराज और काव्या के बीच में लड़ाई देखी जाएगी। काव्या का फैसला सुनने के बाद वनराज अपने घर और परिवार की देखरेख करने लगेगा। इसी बीच काव्या अपने एक्स से मिलने के लिए चली जाएगी जिसे देख कर वनराज गुस्सा हो जाएगा और दोनों के बीच में खूब लड़ाई होगी।

End of Article