Anupama Promo: कोमा से बाहर आया अनुज करेगा सच का खुलासा, अनुपमा और बरखा के पैरों तले से खिसक जाएगी जमीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 01:47 PM IST

Anupama Latest Promo: अनुपमा अपने आकर्षक ट्विस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में सीरियल के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें बरखा और अनु के बीच जमकर लड़ाई होती दिख रही है...

Anupama Promo: कोमा से बाहर आया अनुज करेगा सच का खुलासा, अनुपमा और बरखा के पैरों तले से खिसक जाएगी जमीन

Anupama Promo Latest Video: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा के करंट ट्रैक ने सबका ध्यान खींच रहा है। कुछ दिनों पहले अनुज और वनराज का एक्सीडेंट हो गया था और दोनों एक पहाड़ से नीचे गिर गए थे। वनराज ठीक हो चुका है लेकिन अनुज कोमा में चला गया है। डॉक्टर से बात करने के बाद, अनुपमा अनुज को घर ले आई है और हर कोई जन्माष्टमी परअनुज का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन, बरखा और अंकुश की कुछ अलग ही प्लानिंग है। दोनों मिलकर अनुपमा और छोटी अनु को घर से बाहर निकालना चाहते हैं। इसी प्लान के तहत वो अनुपमा पर वनराज की मदद से अनुज को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हैं।

अनुपमा अपने आकर्षक ट्विस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में स्टार प्लस ने इसी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें बरखा और अनु के बीच जमकर लड़ाई होती दिख रही है। इतना ही नहीं प्रोमो के अंत में, हम अनुज को बोलते हुए भी देख सकते हैं। प्रोमो में अनुज ये बात खड़े होकर कहता है कि- 'सच क्या है, मैं जानता हूं।' यहां देखें प्रोमो...

खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को क्या ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। पिछले कुछ हफ्तों में मेकर्स द्वारा दिखाए जा रहे ट्रैक से दर्शक खुश नहीं थे। हालांकि, अब फिर से शो दिलचस्प होता जा रहा है और दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि आगे क्या होगा।

कुछ हफ्ते पहले अनुपमा के एक्टर पारस कलनावत के शो से बाहर होने की गलत वजह से भी शो चर्चा में था। पारस ने शो में समर की भूमिका निभाई है और अब वह झलक दिखला जा 10 में नजर आने वाले हैं। इसी लिए पारस का अनुपमा के निर्माताओं ने कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया है। 

End of Article