वो तो है अलबेला का इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया ऑफर, तब जाकर अनुपमा-YRKKH के मेकर्स ने शहीर शेख को किया फाइनल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 07:15 AM IST

5 TV actors Rejected Rajan shahi Serial Woh Toh Hai Albela offer: शहीर शेख को कान्हा की भूमिका की पेशकश करने से पहले, टीवी के कई अन्य अभिनेताओं को वो तो है अलबेला टीवी सीरियल ऑफर किया गया था, जिन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया...

वो तो है अलबेला का इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया ऑफर, तब जाकर अनुपमा-YRKKH के मेकर्स ने शहीर शेख को किया फाइनल

5 TV actors Rejected Woh Toh Hai Albela Serial: वो तो है अलबेला टीवी शो ऑन एयर हो चुका है। ये हालिया शो स्टार भारत पर लॉन्च हुआ है और इसकी कहानी फिल्म ओम जय जगदीश के तर्ज पर है। अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर राजन शाही द्वारा वो तो है अलबेला को बनाया गया है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि इन दिनों अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है छोटे परदे के सबसे सफल सीरियल्स हैं। ऐसे में सभी कि निगाहें वो तो है अलबेला पर टिकी हुई हैं। शो में शहीर शेख और हिबा नवाब मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की जोड़ी पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी है। 

शहीर शेख का किरदार बहुत ही भरोसेमंद और प्यार करने वाले लड़के का है। सभी माताएं उसके जैसा बेटा पाने का सपना देखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहीर शेख को कान्हा की भूमिका की पेशकश करने से पहले, टीवी के कई अन्य अभिनेताओं को ये शो ऑफर किया गया था जिन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया था? यहां जानें उन अभिनेताओं की लिस्ट, जिन्होंने कान्हा की भूमिका से इनकार कर दिया...

सौरभ राज जैन
सौरभ टेलीविजन की दुनिया में एक जाना माना नाम है। उन्हें महाभारत, महाकाली- अंत ही आरंभ है, और देवों के देव ... महादेव जैसे धारावाहिकों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्हें कान्हा की भूमिका ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने कुछ अन्य कमिटमेंस्ट के कारण इसे लेने से मना कर दिया।

Happy Birthday Sourabh Raaj Jain: Top 5 TV Shows of the Devon Ke  Dev...Mahadev Actor

प्रतीक परिहार
सूर्यपुत्र कर्ण, कुमकुम भाग्य और ये है मोहब्बतें जैसे शोज के लिए प्रतीक परिहार को जाना जाता है। उन्हें कान्हा की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने कुछ पर्सनल कमिटमेंट्स में व्यस्त होने के कारण इसे अस्वीकार कर दिया।

Pratik Pariha Age, Wiki, Biography, Family, Career, Height

मल्हार पांड्या
मल्हार को देवों के देव ... महादेव और नागिन 2 जैसे धारावाहिकों में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। उन्हें भी कान्हा के किरदार की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि मल्हार पांड्या ने ज्यादा फीस की मांग की थी और निर्माता सहमत नहीं थे।celebinto – Page 66 – Celebrity Biographies

अंश अरोड़ा
अंश टेलीविजन इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है और उनको तन्हाईयां जैसे सीरियल्स में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्हें भी कान्हा की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उनके इसे अस्वीकार करने का कारण पता नहीं चल सका है।

kino_girl: Actor Aansh Arora's hot bare body Photoshoot

Actor Nikhil Khurana proud of his Army background-m.khaskhabar.com

निखिल खुराना
टीवी शोज प्यार तूने क्या किया, ये है आशिकी और कसम तेरे प्यार की जैसे टीवी शो में नजर आ चुके निखिल खुराना को भी कान्हा की भूमिका की पेशकश की गई थी। हालांकि उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया क्योंकि उन्होंने टेलीविजन से ब्रेक ले लिया था।

End of Article