गौरव खन्ना कहेंगे अलविदा? अनुपमा-अनुज के पहले बच्चे की होगी एंट्री, TV सीरियल आएंगे 4 बड़े ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 07:56 AM IST

Anupamaa Latest upcoming twist and spoiler: अपकमिंग ट्रैक में अनुपमा की वनराज से तीखी बहस हो जाएगी। दूसरी तरफ अनुज को बिजनेस में कुछ झोल पता चलेंगे। जानें अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी में आने वाले 4 बड़े ट्विस्ट...

गौरव खन्ना कहेंगे अलविदा? अनुपमा-अनुज के पहले बच्चे की होगी एंट्री, TV सीरियल आएंगे 4 बड़े ट्विस्ट

Anupama serial story upcoming twist: अनुपमा के आगामी एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अपनी मसालेदार और ड्रामा कहानी के साथ ये सीरियल दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसा कि अब तक देखा गया है अधिक, पाखी के साथ लव गेम खेलने के अपने असली मकसद का खुलासा कर चुका है। अब शो के अपकमिंग ट्रैक में अनुपमा की वनराज से तीखी बहस हो जाएगी। दूसरी तरफ अनुज को बिजनेस में कुछ झोल के बारे में पता चलेगा जो उसे चौंका देगा। यहां जानें अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी में आने वाले 4 बड़े ट्विस्ट...

अनुज-अनुपमा का पहला बच्चा!
आश्चर्यजनक रूप से हमें सीरियल के ट्रैक में अनुज और अनुपमा के साथ एक बड़ा हादसा भी देखने को मिलेगा। जहां अनुपमा और अनुज के साथ बड़ी दुर्घटना घटेगी। इसी बीच अब आपको कहानी में जल्द ही अनुपमा और अनुज के पहले बच्चे की एंट्री देखने को मिलने वाली है। जी हां, दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं और इसमें एक ट्विस्ट होगा। हमें जल्द कहानी में छोटी अनु को एंट्री देखने को मिलेगी। जो कि अनुज और अनुपमा के जीवन में नई खुशियां लेकर आने वाली है।

पाखी का कॉलेज जाना हुआ बंद
पहले देखा गया था कि पाखी कॉलेज में लेक्चर लेने की बजाय आधिक के साथ डेट पर चली जाती है। अब वनराज को जब ये सबसे बड़ा सच पता चलता है तो तूफान आ जाता है। वो पाखी को घसीटकर घर आता है। अनुपमा भी मामले को सुलझाने आती है लेकिन वनराज किसी की नहीं सुनेगा। अब वनराज अपने सबसे बड़े फैसले का खुलासा करता है कि पाखी अबसे कॉलेज नहीं जाएगी। वनराज अपना अंतिम फैसला सबके सामने रखता है। जिससे पाखी एकदम शॉक्ड रह जाती है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

Anupamaa: Rupali Ganguly's Character Saves Pakhi From The Stalker

सारा करेगी अधिक को एक्सपोज
अनुपमा में हम सारा को बरखा से अधिक के बारे में बात करने के लिए आगे आते हुए देखेंगे। सारा, आधिक की लाइफस्टाइल को अच्छी तरह से जानती है। अमेरिका में उसकी कई गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं और साथ ही उसके कई फ्लर्ट भी थे। अधिक सिर्फ लड़कियों का इस्तेमाल अपनी खुशी और खुद को संतुष्ट करने के लिए करता था। अधिक इस तरह की लाइफस्टाइल का आदी हैं जो विदेशों में बहुत आम है लेकिन भारत में नहीं। ऐसे में सारा, बरखा के पास जाकर उसे अनुपमा को ये बातें सूचित करने के लिए कहती है। सारा कहती है कि वो अधिक को समझाए क्योंकि अनुपमा को पता चला तो वो उसे कभी नहीं छोड़ेगी। यदि अधिक, पाखी के साथ कुछ भी गलत करता है तो इसके परिणाम बहुत ही खतरनाक होंगे। 

Anupama: Anuj makes Anupamaa's first flight memorable; Vanraj fumes

अनुज की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा?
पहले देखा गया था कि अनुज ऑफिस जाता है जहां वह काम में व्यस्त हो जाता है। अब अनुज को यहां कुछ चौंकाने वाली कॉल पोस्ट मिलती है, जिससे वह बेहद तनाव में आ जाता है। इसलिए वह तुरंत ऑफिस छोड़कर अकेला ही अनुपमा की डांस अकादमी पहुंचता है। अनुज यहां अनुपमा का हाथ पकड़ रखा है उसे समझाता है। अनुज, अनुपमा से वादा करने के लिए कहता है- 'वादा करो कभी भी तुम किसी को बिजनेस राइट नहीं दोगी और न ही किसी को बिजनेस के लिए हस्ताक्षर करने का अधिकार दोगी। अगर मैं किसी भी पल जीवन छोड़कर चला जाता हूं।'

अनुपमा समझने में असफल रहती है लेकिन अनुज के नियमों और शर्तों से सहमत होती है। क्या कहीं ना कहीं अनुज ने अपनी डेथ की तरफ इशारा किया है? क्या मेकर्स अब अनुज कपाड़िया के ट्रैक को खत्म करने वाले हैं? गौरव खन्ना कहेंगे शो अलविदा? जल्द ही इन सवालों के जवाब शो के ट्रैक में मिलने वाले हैं। 

End of Article