आरती सिंह (Arti Singh) ने अपना 39वां जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के लिए उनका ये बर्थडे काफी खास रहा। आरती के मंगेतर दीपक चौहान ने खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पार्टी का वीडियो अपने सोशल मीजिया पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि दीपक ने अपनी गाड़ी को डेकोरेट किया और उसके बाद आरती केक कट करती है। इसके बाद दीपक ने सरप्राइज पार्टी रखी। इस पार्टी में आरती के दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए है। वीडियो में आरती की खुशी देखने लायक है।
आरती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मंगेतर के लिए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, थैंक यू दीपक चौहान मेरे बर्थडे को इतना यादगार और स्पेशल बनाने के लिए।
आरती ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया बर्थडे
आरती के पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस को फैंस बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। आरती के बर्थडे पर उनके भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह ने जमकर डांस किया था। अभिषेक और कश्मीरा के डांस का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं। कश्मीरा और अभिषेक एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। आरती इस महीने 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस इस समय अपनी लाइफ का बेस्ट फेज एन्जॉय कर रही हैं।
