टीवी मसाला

Anupamaa: छोटी से पीछा छूटते ही अनुपमा की जिंदगी में हुई एक और बच्चे की एंट्री, TRP के लिए मेकर्स ने खेला दांव

Anupamaa This Character To Make Entry In Her Life: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि लीप के बाद अनुपमा अमेरिका चली जाएगी। बता दें कि शो में पहले जहां औरा भटनागर की एंट्री की बात सामने आई थी तो वहीं अब एक और बच्चे का नाम सामने आया है।

Image

'अनुपमा' में होगी त्रिशान शाह की एंट्री

Anupamaa This Character To Make Entry In Her Life: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन शो की टीआरपी बीते कई दिनों से लगातार गिरती ही जा रही है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने कमर कस ली है। 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की पूरी कहानी बदल जाेगी। लीप के साथ ही 'अनुपमा' में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री होगी। जहां पहले औरा भटनागर का नाम शो के लिए सामने आया था तो वहीं अब एक और चाइल्ड आर्टिस्ट रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' में कदम रख सकता है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' (Anupamaa) में औरा भटनागर छोटी अनु का किरदार अदा करती नजर आएंगी। मेकर्स ने खुद इस बात पर मुहर लगा दिया है। उनके बाद शो के लिए त्रिशान शाह का नाम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो त्रिशान शाह शो में डिंपल और समर के बच्चे का रोल अदा करते दिखाई देंगे। हालांकि इस बात पर मेकर्स की आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। बता दें कि त्रिशान के अलावा 'अनुपमा' में प्रिंसी प्रजापति की एंट्री की भी बात सामने आई थी। हालांकि ये नहीं पता लग पाया है कि वह शो में क्या भूमिका अदा करेंगी। लेकिन 'अनुपमा' को लेकर अनुमान लग रहा है कि वह किंजल और तोषू की बेटी की भूमिका निभा सकती हैं।

अमेरिका चली जाएगी 'अनुपमा'

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' (Anupamaa) में देखने को मिलेगा कि अनुपमा अनुज की बातें सुनने के बाद उससे अपने सारे रिश्ते-नाते तोड़ देगी और कपाड़िया हाउस छोड़कर चली जाएगी। वहीं देविका अनुपमा को अमेरिका जाने की सलाह देगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article