टीवी मसाला

Anupamaa Promo: अहमदाबाद छोड़ विदेश में रसोई संभालेगी अनुपमा, अनुज से दूर होकर खाएगी दर-दर की ठोकरें

Anupamaa New Promo Video: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद पूरी कहानी शो की बदल जाएगी। हाल ही में 'अनुपमा' का एक प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आया कि अमेरिका पहुंचने के बाद अनुपमा को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

Image

अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

Anupamaa New Promo Video: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बीते कुछ वक्त से 'अनुपमा' (Anupamaa) की कहानी लोगों के सिर के ऊपर से जा रही है। इतना ही नहीं, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो की टीआरपी रेटिंग भी बहुत गिर गई है, जिसे उठाने के लिए मेकर्स ने लीप लाने का फैसला किया है। लीप के बाद 'अनुपमा' अमेरिका चली जाएगी। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपमा दर-दर की ठोकरें खाती नजर आई।

'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़े इस प्रोमो वीडियो को देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि अनुपमा अमेरिका पहुंचती है और वहां किसी से पता पूछने की कोशिश करती है। लेकिन इसी बीच अनुपमा का सामान चोरी हो जाता है। वह पर्स में कुछ पैसे लेकर एक कैंटीन की तरफ जाती है। प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि अमेरिका में अनुपमा अपना पेट पालने के लिए एक रेस्त्रां में काम करना शुरू कर दी है। उस रेस्त्रां में अनुज कपाड़िया का फोन आता है और अनुपमा उस फोन को उठाती है। हालांकि बाद में वह फोन किसी और को दे देती है।

'अनुपमा' (Anupamaa) का प्रोमो वीडियो देख कहा जा सकता है कि अमेरिका का सफर शुरू होने से पहले अनुज और अनुपमा अलग हो जाएंगे। इसके अलावा ये भी खबर है कि किंजल और पारितोष के रिश्ते में भी दरार आ जाएगी। बता दें कि 'अनुपमा' का ये सफर 21 दिसंबर से शुरू होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article