टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: दोबारा शादी के लिए घरवालों को मनाएंगे अधिक और पाखी! क्या शादी में शामिल होगा वनराज?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 5, 2022, 01:12 PM IST

Anupamaa Spoiler, 05 November 2022 Episode: टीवी सीरियल अनुपमा का आज 05 नवंबर 2022 का एपिसोड भी धमाकेदार होने वाला है। आज के एपिसोड में पाखी और अधिक सभी रीति-रिवाजों के साथ दोबारा शादी करने के लिए घर वालों को मनाएंगी, लेकिन वनराज अभी भी पाखी से गुस्सा ही रहने वाला है।

Image

Anupamaa Spoiler: Vanraj Shah and Paki, Adhik

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा में आज भी देखने को मिलेगा फुल ऑन ड्रामा।
  • पाखी और अधिक दोबारा शादी के लिए घर वालों को मनाएंगे।
  • पाखी की शादी में शामिल होने के लिए अनुपमा वनराज को बोलेगी।

Anupamaa spoiler, 05 november 2022 Episode: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। ड्रामा से भरपूर इस शो में रोज एक नया ट्विस्ट और टर्न सामने आ जाता है। आजकल पाखी और अधिक (Anupamaa Today's Episode) की शादी के बाद तो ये सीरियल और भी इंटरेस्टिंग हो गया है। पाखी और अधिक की शादी के बाद शाह और कपाड़िया दोनों परिवारों में लोग पाखी के खिलाफ हो गए थे। अब आज के एपिसोड की बात करें तो पाखी और अधिक पूरे रीति रिवाजों के साथ दोबारा शादी करने का फैसला करेंगे। जिसके बाद वह दोनों शादी में शामिल होने के लिए शाह परिवार को मनाने जाएंगे।

क्या शादी में शामिल होगा वनराज?

पाखी का पिता वनराज अधिक के साथ उसकी शादी के सबसे ज्यादा खिलाफ हैं। वनराज ने तो पाखी को मृत भी घोषित कर दिया था। अब आज के एपिसोड में पाखी पूरे शाह परिवार को शादी में शामिल होने के लिए अधिक के साथ मनाने जाएगी। एक तरह जहां घर के सभी सदस्य शादी में शामिल होने के लिए तैयार हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर वनराज अभी भी पाखी से गुस्सा ही नजर आएगा। पाखी के बाद खुद अनुपमा, वनराज को मनाने जाएगी।

‘तुम्हें अधिक पर पूरी तरह विश्वास है’

जब अनुपमा पाखी और अधिक की शादी में शामिल होने के लिए वनराज को मनाएगी, तो वनराज उससे पूछेगा कि क्या तुम्हें पूरी तरह यकीन है कि अधिक, पाखी के लिए बिल्कुल अच्छा लड़का है और वह उसे धोखा नहीं देगा। जिसके जवाब में अनुपमा कहती है कि अगर वो उसे धोखा देगा भी तो हम कुछ नहीं कर सकते। जिसके बाद अनुपमा वहां से चली जाएगी और वनराज भी उसे सही तरह से जवाब नहीं देगा की वो शादी में शामिल होगा या नहीं।

बता दें कि दूसरी तरफ अधिक और अनुपमा के रिश्तो में सुधार देखने को मिलेगा, आज के एपिसोड में वह एक दूसरे से बात करते नजर आएंगे और दोनों को बात करते देख पाखी को भी काफी खुशी होगी। जिसके बाद अनुज, पाखी को बोलेगा कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article