टीवी मसाला

Anupamaa से बाहर निकलते ही चमकी इस TV स्टार की किस्मत, हाथ लगा कलर्स का 'मेरा बालम थानेदार'

This Anupamaa Stars Ready To Enter In Mera Balam Thanedar: टीवी सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लीप के बाद कई टीवी स्टार्स ने 'अनुपमा' को अलविदा कह दिया था। इसमें मेहुल निसार का नाम भी शामिल है, जिनके हाथ अब नया शो भी लग चुका है।

Image

'अनुपमा' से निकलते ही इ स्टार के हाथ लगा कलर्स का शो

This Anupamaa Stars Ready To Enter In Mera Balam Thanedar: टीवी सीरियल 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' की कहानी से लेकर इसके किरदार तक खूब सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि 'अनुपमा' (Anupamaa) का करंट ट्रैक दर्शकों को खासा पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में इसकी टीआरपी भी दिन पर दिन गिरती ही जा रही है। 'अनुपमा' में लीप आने के बाद अश्लेशा सावंत और रोहित बख्शी जैसे कई सितारों ने इसे अलविदा कह दिया था। शो में अनुपमा के भाई का रोल अदा करने वाले मेहुल निसार (Mehul Nisar) भी लंबे वक्त से 'अनुपमा' में नजर नहीं आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि अब उनके हाथ नया टीवी शो लग चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अनुपमा' (Anupamaa) स्टार मेहुल निसार (Mehul Nisar) अब कलर्स टीवी के 'मेरा बालम थानेदार' (Mera Baalam Thanedar) में अहम रोल अदा करते दिखाई देंगे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेहुल निसार 'मेरा बालम थानेदार' में एक कॉलेज के प्रिंसिपल की भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें बुलबुल अपना दाखिला कराएगी। शुरुआत में मेहुल निसार का रोल सकारात्मक रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे वह शो में अपना रंग दिखाते नजर आएगा। इससे इतर मेहुल निसार की बात करें तो उन्होंने अपने टीवी करियर में कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें 'कभी-कभी इत्तेफाक से', 'बहू हमारी रजनीकांत' और 'हिप-हिप हुर्रे' जैसे टीवी शोज शामिल हैं।

बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) को अभी तक कई सितारे अलविदा कह चुके हैं। इस लिस्ट में मेहुल निसार (Mehul Nisar) के साथ-साथ अपरा मेहता, अस्मि देओ, छवि पांडे, अश्लेषा सावंत, रोहित बख्शी, पारस कलनावत और अनघा भोसले जैसे टीवी स्टार्स शामिल हैं। 'अनुपमा' के अपकमिंग ट्रैक की बात करें तो शो को लेकर खबर है कि अनुज का एक्सीडेंट हो जाएगा, जिससे कहानी पूरी तरह बदल जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article