टीवी मसाला

Anupamaa: रुपाली गांगुली ने पति के पैर छूने पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- मैं रोज उनके पैर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 10, 2024, 05:56 PM IST

Anupamaa: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का कुछ समय पहले एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आई थी। इस वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Image

Rupali Ganguly (credit Pic: Instagram)

Anupamaa: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अनुपमा का रोल प्ले कर रही हैं। उनके साथ सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। अनुपमा का किरदार सशक्त घरेलु महिला का हैं जो अपने हक के लिए लड़ना जानती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हर अपडेट शेयर करती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपने पैर के छूते हुए नजर आई थीं। इस वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किया था। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की थी। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की थी। लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस अपने पति के पैर छूकर उन्हें अपने से ऊपर दिखा रही हैं। अब एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो पर ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

रुपाली ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस ने कहा कि वो हर रोज घर से निकलने से पहले अपने पति के पैर छूती हैं क्योंकि वो घर के मुख्या हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही हम दोनों के बीच लड़ाई हो। लेकिन मैं अपने पति के पैर छूना नहीं भूलती हूं। एक्ट्रेस ने अपनी जीत का श्रेय अपने पति को दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे पति अच्छा पैसा कमाते हैं। मुझे काम करने की जरूरत नहीं है। लेकिन उनकी वजह से मैं यहां तक पहुंची हूं। उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article