टीवी मसाला

Anupamaa: रूपाली गांगुली ने पति संग किया अजय देवगन का वायरल हुक स्टेप, नहीं रुकी दोनों की हंसी

Rupali Ganguly New Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों अजय देवगन का वायरल हुक स्टेप खूब वायरल हो रहा है। अब ये ट्रेंड पहुंचा टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के पास। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति अश्विन वर्मा संग वायरल हुक स्टेप किया जिसे करने के बाद कपल की हंसी बंद नहीं हुई।

Image

Image Source: Rupali Ganguly Instagram

Rupali Ganguly New Video: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का गाना 'पहला तू दूजा तू' इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर का हुक स्टेप जमकर ट्रोल हो रहा है। इन दिनों हर कोई इस मजाक उड़ाते हुए वीडियो बना रहा है। देखते देखते गाना और हुक स्टेप लोगों के बीच ट्रेंड कर गया। अब रूपाली गांगुली ने भी खुद इस ट्रेंड का हिस्सा बनाया। हाल ही में रूपाली गांगुली ने ये हुक स्टेप अपने पति अश्विन वर्मा संग किया, यहाँ देखिए वीडियो जो काफी मजेदार है।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) फेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें पति अश्विन वर्मा संग अजय देवगन का वायरल हुक स्टेप करती हुई नजर आईं। दोनों गाने 'पहला तू दूजा तू' पर डांस करते हुए नजर आए। हुक स्टेप करते हुए अश्विन और रूपाली की हंसी बंद होने का नाम लेती। वीडियो पोस्ट करते हुए रूपाली लिखती हैं 'मुझे लगा था कि ये ट्रेंड कैमरे में देखने का है, लेकिन वो तो मुझे ही देखता रहा। अश्विन वर्मा (Ashwin Verma) तुम हमेशा मेरी पहली तू, दूसरी तू ही रहोगे।' दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

इसी के साथ रूपाली गांगुली और अश्विन वर्मा ने इसी साल के शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना किया। अश्विन की बेटी ईशा वर्मा ने अपनी सौतेली मां रूपाली गांगुली पर कई बड़े इल्जाम लगाए। सिर्फ यही नहीं ईशा ने दावा किया कि रूपाली ने उनकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी थी। ईशा ने बताया कि अश्विन ने शादीशुदा होकर रूपाली संग एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article