टीवी मसाला

Anupamaa: अहमदाबाद छोड़ मुंबई की सड़कों पर धक्के खाएगी अनुपमा, जिंदगी की करेगी एक नई शुरुआत

Anupamaa Promo: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें फिर एक बार अनुपमा नए सफर और शुरुआत करने निकली है। इस बार अनुपमा बिना किसी का सहारा लिए नए शहर में मुश्किलों से लड़ने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Image

Anupamaa Promo

Anupamaa Promo: राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स की बाढ़ देखने को मिलती है। मेकर्स भी अपनी पूरी जान फूँक देते है शो को हिट बनाने की। कलाकारों की मेहनत और अच्छी स्टोरी लाइन से 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पोजिशन पर बना रहता है। पिछले 5 साल से 'अनुपमा' सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर एक कोने में देखा जा रहा है। अभी हाल ही में मेकर्स ने सीरियल 'अनुपमा' से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस बार अनुपमा अहमदाबाद छोड़ मुंबई की तंग सड़कों में धक्के खाती हुई नजर आई।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत मुंबई की लोकल ट्रेन से होगी, जिसमें अनुपमा भीड़ के बीच सफर करती हुई नजर आई। ट्रेन में लोगों की धक्का मुक्की के कारण अनुपमा की चप्पल टूट और धड़ाम से नीच गिर जाएगी। तभी एक आदमी अपनी बीवी को कहता है कि तुम सिर्फ किचन में रहने लायक हो तो अनुपमा उसे टोकने वाली होती है लेकिन मुंह फेरकर चली जाएगी। तेज चल रही गाड़ियों के चलते अनुपमा मुंबई की सड़क को पार नहीं कर पाती। पूरे दिन धक्के खाने के बाद अनुपमा अपने लिए चाय बनाकर बस बैठी होगी तभी बाजू वाले घर से घुँघरों की आवाज आएगी।

प्रोमो में आगे देखने को मिला कि अनुपमा अपने बगल वाले घर में लड़कियों को डांस प्रैक्टिस करते हुए देखेगी। ऐसे में उसे अपनी और राही की नाचते हुए झलक नजर आएगी। अब जल्द ही मेकर्स को शो में एक नई कहानी देखने को मिलेगी जिसमें अनुपमा इस तेज रफ्तार शहर में मुश्किलों का सामना कर जगह बनाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article