टीवी मसाला

Anupamaa: मनीष गोयल ने राजन शाही के शो को कहा आखिरी अलविदा, वीडियो शेयर कर जाते-जाते नम कर गए फैंस की आंखें

Manish Goel Says Final Goodbye To Anupamaa: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' को मनीष गोयल ने अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया, जिसे देख उनके फैंस भावुक हो गए। बता दें कि मनीष गोयल ने शो में राघव का रोल अदा किया था।

Image

मनीष गोयल ने कहा 'अनुपमा' को अलविदा

Manish Goel Says Final Goodbye To Anupamaa: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं जो सीरियल को टीआरपी में भी टॉप पर बनाए हुए हैं। आज के एपिसोड में 'अनुपमा' में कुछ महीनों का लीप दिखाया गया, जिसके बाद जहां अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई तो वहीं राही अपने परिवार में दूसरी अनुपमा बनती नजर आई। लेकिन लीप से पहले ही 'अनुपमा' में राघव का किरदार अदा करने वाले एक्टर मनीष गोयल (Manish Goel) ने शो को अलविदा कह दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर 'अनुपमा' को अपना आखिरी गुडबाय भी कहा। मनीष गोयल का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है।

मनीष गोयल (Manish Goel) ने 'अनुपमा' के सेट से जुड़ा वीडियो साझा किया, जिसमें शो के क्रू मेंबर्स के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आए। मनीष गोयल ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर और एक्टर के साथ-साथ सेट पर काम कर रहे एक-एक शख्स के साथ पोज दिया। उन्होंने वीडियो को टाइटल दिया, "अनुपमा के अनसंग हीरो।" वीडियो में मनीष गोयल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मनीष गोयल ने लिखा, "इस यादगार सफर के लिए शुक्रिया आप सभी का। राजन शाही, डायरेक्टर कट प्रोडक्शन और 'अनुपमा' की पूरी टीम, राघव के लिए आपका धन्यवाद।"

मनीष गोयल (Manish Goel) के इस वीडियो पर 'अनुपमा' स्टार्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। किंजल का किरदार निभाने वाली मिलोनी कपाड़िया ने कमेंट किया, "आपके साथ काम करके सच में खुशी हुई। और आपको जानने में भी। आप हमेशा खुश रहिए।" मनीष नागदेव ने कमेंट किया, "जबरदस्त मेरे भाई।" बता दें कि मनीष गोयल ने बतौर कैमियो रोल शो में कदम रखा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article