टीवी मसाला

Anupamaa Twist: अनुपमा को रोते देख फटा फैंस का कलेजा, सोशल मीडिया पर दर्शक हुए इमोशनल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 12, 2023, 03:58 PM IST

Anupamaa Twist: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। समर की मौत के बाद अनुपमा का ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है। अनुपमा और अनुज समर की मौत के बाद उसके हथियारे को जेल पहुंचाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचते हैं।

Image

Anupamaa Twist (credit pic: instagram)

Anupamaa Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में समर की मौत के बाद से शाह परिवार में मातम पसरा हुआ है। समर की मौत के लिए पूरा परिवार अनुज को जिम्मेदार मान रहा है। वनराज अनुपमा से कहता है कि हमें समर के दोषी के खिलाफ केस करना होगा। अनुपमा वनराज संग पुलिस स्टेशन जाने को तैयार होती है। वहीं, अनुज अपनी गलती के लिए अनुपमा से माफी मांगता है। अनुपमा अनुज को नजरअंदाज कर देती है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक फैन अनुपमा रोते हुए देखकर रोने लगती हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनुपमा की एक्टिंग देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने समर के डेथ सीन को काफी इमोशनल बताया।

वायरल हुआ फैन का वीडियो

शो के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि समर का हत्यारा सोनू और उसका बाप शाह परिवार को रिश्वत देने आते हैं। लेकिन अनुज और अनुपमा रिश्वत लेने से मना कर देते हैं। अनुपमा कहती हैं कि आपका बेटा जेल जरूर जाएगा। मैं उसे उसकी गलती की सजा दिलवाकर रहूंगी। इसके जवाब में सोनू का बाप कहता है कि मैं तुम्हारें परिवार को बर्बाद कर दूंगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article