टीवी मसाला

Anupamaa: क्या अनुपमा से कटा अनुज कपाड़िया का पत्ता? गौरव खन्ना ने खुद बताई सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 21, 2024, 03:03 PM IST

Anupamaa: गौरव खन्ना को अनुज कपाड़िया के किरदार से घर-घर में पहचान मिली है। शो में अनुज और अनुपमा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि अनुज इस शो को अलिवदा कह दिया है। अब एक्टर ने खुद इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

anupmaa (credit pic: Instagram)

Anupamaa: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में गौरव खन्ना, रुपाली गांगुली और सुंधाशु पांडे लीड रोल में हैं। शो की कहानी अनुपमा और अनुज के इर्दगिर्द घूम रही है। अनुज अनुपमा को छोड़कर श्रुति से शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर लंबे समय से अनुज कपाड़िया के शो छोड़ने की बात सामने आ रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट पर अनुज यानी गौरव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। गौरव का कहना हैं कि उन्हें नहीं पता कि ये खबर कहां से आई है। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं शो का अभी भी महत्वपूर्ण हिस्सा हूं।

गौरव ने आगे कहा, इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज वायरल होती रहती है। मैं जानता हूं कि लोग जब किसी शो से प्यार करते हैं तो उससे जुड़ी बातों को लेकर ज्यादा सोचते हैं। लेकिन इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मैं बस फैंस से कहना चाहता हूं कि आप हमारा शो देखें। हम सभी बहुत मेहनत करते हैं। हमारा शो सातों दिन आता है और वो भी पूरे 30 मिनट आता है।

अनुपमा छोड़ने पर अनुज ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर ने कहा, फेक खबरें सोशल मीडिया पर जल्दी फैलती है। मैं इन खबरों को पढ़ता हूं और भूल जाता हूं। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि जब तक प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कुछ ना कहा जाए। उसे सच मत माने। ये मेरा कोई पहला शो नहीं है। मैं इन चीजों के बारे में बात नहीं करता हूं। लेकिन इस बार ज्यादा लोग परेशान हो रहे हैं इसलिए मैंने खुद से इस पर बोलना सही समझा। मुझे चैनल या प्रोड्यूसर की तरफ से कोई कॉल नहीं आया है। मैं पहले की तरह शूटिंग कर रहा हूं और इस शो का हिस्सा हूं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article