टीवी मसाला

भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला नाबालिग गुजरात से हुआ गिरफ्तार, रुपाली गांगुली बोलीं- कोई नहीं बचना चाहिए...

Gujarat ATS Caught One More Minor For Anti-India Movement Rupali Ganguly Reaction On It: गुजरात एटीएस ने हाल ही में एक नाबालिग को भारत के खिलाफ जासूसी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। इस बात पर अब रुपाली गांगुली का गुस्सा फूटा है। उन्होंने ट्वीट किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

Image

गुजरात से पकड़े गए नाबालिग पर फूटा रुपाली गांगुली का गुस्सा

Gujarat ATS Caught One More Minor For Anti-India Movement Rupali Ganguly Reaction On It: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। 'अनुपमा' में तो रुपाली गांगुली की बेबाकी कमाल की होती ही है। साथ ही इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब मुखर नजर आ रही हैं। रुपाली गांगुली हर राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय साझा कर रही हैं। पाकिस्तान के लिए जासूसी के जुर्म में गिरफ्तार हुई ज्योति मल्होत्रा के लिए रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)का ट्वीट खूब वायरल हुआ था। वहीं अब गुजरात एटीएस ने एक और नाबालिग को भारत के खिलाफ कदम उठाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है, जिसपर रुपाली गांगुली का गुस्सा फूटा है।

गुजरात एटीएस ने जसीम शाहनवाज अंसारी के नाम से एक नाबालिग लड़के को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वेबसाइट हैक करने और एंटी-इंडिया कंटेंट साझा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स का कहना है कि ये लोग अपने काम का सबूत टेलीग्राम चैनल के जरिए साझा करते थे। इस खबर से रुपाली गांगुली हताश नजर आईं। उन्होंने ट्वीट साझा कर अपना गुस्सा जाहिर किया। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)ने ट्वीट किया, "हमारी तरफ से आखिर क्या कमी रह जा रही है कि ये लोग अपने राष्ट्र से ही दगाबाजी पर उतर आए हैं?"

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "भारत के प्रति इतनी कम और पाकिस्तान के प्रति इनकी ईमानदारी इतनी ज्यादा क्यों है? बस बहुत हो गया। एक देश के तौर पर हमने इन लोगों को बहुत कुच दिया है, लेकिन अब कोई भी नहीं बचना चाहिए।" बता दें कि रुपाली गांगुली ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी खूब ट्वीट किया था और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article