साउथ मूवीज

नितेश तिवारी की 'रामायण' में Yash ने ठुकराया रावण का किरदार, निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 10, 2024, 03:54 PM IST

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर आए दिन नया अपडेट आता है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश रावण का रोल प्ले करने वाले थे। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर फिल्म में रावण का किरदार नहीं निभाएंगे। वो इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं

Image

Yash and Nitesh Tiwari (credit Pic: Instagram)

फिल्म मेकर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर आए दिन नया अपडेट आता रहता है। फिल्म में रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल भगवान हनुमान का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का रोल प्ले करने वाले हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि यश फिल्म से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ने वाले हैं। आइए इस रिपोर्ट के बारे में जानते हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यश ने रावण के किरदार को करने से मना कर दिया था। एक्टर को इस फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपये मिल रहे थ। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया और बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़े हैं। कुछ समय पहले फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई थी। इस बात से नितेश तिवारी काफी अपसेट थे। उन्होंने सेट पर नो फोन पॉलिसी लागू कर दी है।

2025 में रिलीज होगा रामायण

रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी देओल को कुंभकरण का रोल ऑफर हुआ था। इसके अलावा फिल्म में विजय सेतुपति, सीबा चड्ढा और लारा दत्ता भी नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने अभी तक कॉस्ट और क्रू का खुलासा नहीं किया है। ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म के लिए रणबीर जमकर पसीना बहा रहे हैं। भगवान राम के रोल में एक्टर बिल्कुल फिट बैठना चाहते हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए नॉन वेज तक खाना छोड़ दिया।

वहीं, यश के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर टॉक्सिक में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर दिया है। ये फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article