टीवी मसाला

Anupamaa: अनुज-अनुपमा की जिंदगी में कोहराम मचाने कदम रखेगा ये शख्स, हंसती-खेलती दुनिया को लगाएगा आग

Arhaan Khan To Enter In Anupamaa As Negative Character: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली के शो में नया तड़का लगाने के लिए अब एक्टर अरहान खान सीरियल में कदम रखेंगे। बताया जा रहा है कि वह शो में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

Image

'अनुपमा' में विलेन बन कदम रखेगा ये शख्स

Arhaan Khan To Enter In Anupamaa As Negative Character: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर तो दबदबा कायम किया ही हुआ है। साथ ही रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो टीआरपी लिस्ट में भी राज कर रहा है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' का ट्रैक इन दिनों काफी जबरदस्त चल रहा है। वनराज के जाते ही शाह फैमिली पर गाज गिर पड़ी है और वे महल से सड़क पर आ गए हैं। लेकिन अब शाह परिवार के साथ-साथ अनुज और अनुपमा की जिंदगी में भी तूफान आने वाला है। दरअसल, 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स सीरियल में नई एंट्री कराएंगे, जो नए धमाके के साथ अनुज और अनुपमा की जिंदगी में कदम रखेगा।

'अनुपमा' (Anupamaa) में कदम रखने वाला वो शख्स कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 13' के अरहान खान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरहान खान नेगेटिव रोल में नजर आएंगे और वह नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ अनुज और अनुपमा की जिंदगी में कदम रखेंगे। हालांकि अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि 'अनुपमा' में अरहान खान का किरदार कैसा होने वाला है। साथ ही मामले पर अभी तक अरहान खान और राजन शाही ने भी आधिकारिक तौर से टिप्पणी नहीं की है।

सुधांशु पांडे के बाद इस हसीना ने कहा 'अनुपमा' को अलविदा

बता दें कि रक्षाबंधन के वक्त सुधांशु पांडे ने 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कह दिया था। उनके अचानक लिये गए इस फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि मदालसा शर्मा यानी काव्या ने भी 'अनुपमा' को बाय-बाय कह दिया है। बता दें कि वह काफी दिनों से सीरियल में नजर नहीं आ रहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article