टीवी मसाला

Anupama में वनराज को रिप्लेस करना होगा मुश्किल? अब Sudhanshu Pandey ने बताया सच

Sudhanshu Pandey on Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में वनराज का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने कुछ ही हफ्तों पहले शो को अलविदा कह दिया है। इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वनराज के किरदार को रिप्लेस करना मुश्किल होगा तो एक्टर का क्या कहना था जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Sudhanshu Pandey on Anupama

Sudhanshu Pandey on Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा (Anupama) में वनराज के किरदार में नजर आ चुके सुधांशु पांडे इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने कुछ ही हफ्ते पहले शो को अलविदा कह दिया था जिसे सुन दर्शकों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। यह फैसला सुधांशु ने अचानक से लिया जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। ऐसे में अब इन दिनों कहानी में वनराज के किरदार को गायब कर दिया है, हर कोई यही जानना चाहता है कि सुधांशु को कौन रिप्लेस करेगा? हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्हे रिप्लेस करना मुश्किल होगा या नहीं।

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए टीवी एक्टर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) से पूछा गया कि क्या अनुपमा में उनका रोल वनराज को कोई रिप्लेस कर सकता है या नहीं? इस पर जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं कि सही में कहूँ तो मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि अगर मैं इस शो से गया तो वनराज का किरदार कौन निभाएगा। हमेशा मैंने अपने काम में मेहनत की और किरदार को दिलचस्प बनाया। मैं आशा करता हूँ की अगर मेरी जगह कोई आए तो वह इस किरदार के लिए खूब मेहनत करे।

सुधांशु सिर्फ यही नहीं रुके वह आगे कहते हैं कि हर कोई जानता है की यह किरदार निभाना आसान नहीं होगा लेकिन कोई एक्टर इसके लिए जीजान मेहनत करे तो वह दर्शकों से जुड़ सकता है। बात दें अब तक वनराज के किरदार के लिए मेकर्स ने पंकित ठक्कर, रोनित रॉय जैसे टीवी कलाकारों को ऑफर भेजा था। हालांकि पंकित ने इस रोल के लिए शूटिंग शुरू कर दी थी लेकिन उनके और मेकर्स के बीच मनमुटाव हो गए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article