टीवी मसाला

Anupama Twitter Reaction: माया का पागलपन देख भड़के यूजर्स, ट्विटर पर लगा दी क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 16, 2023, 04:35 PM IST

Anupama Twitter Reaction: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में माया के पागलपन से फैंस बेहद परेशान है। माया अनुज और अनुपमा को दूर दूर करने के लिए तमाम कोशिशे कर रही हैं। ट्विटर पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स माया को खरी- खोटी सुना रहे हैं।

Image

Anupama Spoiler Alert (credit pic: instagram)

Anupama Twitter Reaction : रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। माया अनुज और अनुपमा को हमेशा के लिए दूर करना चाहती है। उसकी सभी चाले नाकमयाब साबित हो रही है। माया एक पल के लिए अनुज को दूर नहीं होने देती है। माया का ये ऑब्सेसिव बिहेवियर दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ट्विटर पर लोग माया को खरी खोटी सुना रहे हैं।

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, अनुज को लेकर माया का पागलपन दिनोंदिन बढ़ रहा है। मेकर्स को माया का कैरेक्टर हटा ने चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या माया को समझ नहीं आता है कि अनुज सिर्फ अनुपमा से प्यार करता है। तीसरे यूजर ने लिखा, मेकर्स जानबूझकर अनुपमा की स्टोरी लाइन को बढ़ा रहे हैं। चौथे यूजर्स ने लिखा, माया किस मिट्टी की बनी है।

माया की यूजर्स ने लगाई क्लास

अनुपमा शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो मालती देवी ने अनुपमा को गुरुकुल की जिम्मेदारी सौंप दी है। मालती देवी अनुपमा का डांस परफॉर्मेंस रखती है। अनुपमा का डांस देखने के लिए अनुज भी पहुंचता है। अनुपमा प्यार किया तो डरना क्या पर डांस करती हैं। अनुपमा को देखने के लिए अनुज गुरुकुल आता है। लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो पाती है। अनुज की वजह से माया भी गुरुकुल पहुंचती हैं। वो गुरुकल में जाकर अनुपमा को खरी खोटी सुनाती है। माया प्रेस के सामने अनुपमा से कहती हैं कि तुम में ऐसा क्या है जो हर कोई तुम्से प्यार करता है। जहां जाती हो लोग तारीफ करते हैं। अनुज से लेकर छोटी तक। गुरुमां ये ड्रामा बर्दाशत नहीं करती है और माया को बाहर भेज देती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article