टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: छोटी के घर छोड़ने पर अनुज का फूटा अनुपमा पर गुस्सा, माया हुईं अपने प्लान में कामयाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 11, 2023, 01:36 PM IST

Anupama spoiler Full Episode 11th March, 2023: माया ने अनु को अनुपमा और अनुज के खिलाफ कर दिया है। वो अनु को अपने साथ लेकर चली जाती है। अनु अनुज को फोन करके बताती है कि मैं माया के साथ रहूंगी और घर वापस नहीं आना चाहती हूं। ये बात सुनकर अनुज हैरान रह जाता है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama Full Episode 11th March, 2023: गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और अनु के साथ होती है जो एक- दूसरे के नाचते- गाते हुए नजर आते हैं। माया अनु को अनुज और अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है। माया अनु से कहती हैं कि अनुज और अनुपमा तुम्हारे लिए लड़ रहे हैं। उनके पास तीन बच्चे हैं। लेकिन कोई मेरे साथ नहीं रहना चाहता है। मैं अकेले हूं। तुम भी मुझे छोड़कर जाना चाहती हो। अनु कहती हैं कि आपको अकेले रहने की जरूरत नहीं है। मैं आपके साथ रहूंगी।

माया ये बात सुनकर खुश हो जाती है और उसे लगता है कि उसका प्लान पूरा हो गया। अनुपमा अनु के साथ लग जा गले गाने पर डांस करती हैं। सभी लोग अनु की तारीफ करते हैं। अनुपमा अनुज और बाकी घरवालों का धन्यवाद करती हैं कि आप लोगों ने मेरा बर्थडे स्पेशल बनाया। अनुपमा अनु को शुक्रिया कहने के लिए उसके कमरे में जाती हैं, जहां वो गुड बाय नोट लिखा हुआ देखती है। गुडबाय नोट देखकर अनुपमा चिल्लाती है। अनुपमा की आवाज सुनकर अनुज अनु के कमरे में जाता है, जहां वो ये देखकर हैरान हो जाता है कि अनु माया के साथ चली गई।

अनुज अपने लोगों से माया को ढूंढने के लिए कहता है। वो अनुपमा पर भी अपना गुस्सा निकालता है। डिंपल अनुपमा को शांत करने की कोशिश करती हैं। काव्या और अनिरुद्ध कार में बैठकर एक- दूसरे के साथ फ्लर्ट कर रहे होते हैं। इस दौरान काव्या को माया का टेक्सट आता है कि अनु उसके साथ है। काव्या शाह परिवार को बताती है। लीला हमेशा की तरह अनुपमा पर भड़कती है कि उसने माया को कपाड़िया परिवार में रहने की इजाजत दी। माया अनुपमा को कॉल करते बताती हैं कि अनु मेरे साथ है। अनुज अनु से कहता है कि घर वापस आ जाओ। अनु घर आने से मना कर देती हैं क्योंकि वो माया के साथ बहुत खुश है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article