टीवी मसाला

Anupama Spoiler: रोमिल को मां वाला प्यार देगी अनुपमा, अधिक की करतूतों से उठाएगी परदा

Anupama 5 September Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा की अनुपमा रोमिल को मां वाला प्यार देगी, इसी के साथ अधिक की करतूतों पर उसे धमकी देगी।

Image

Anupama 5 September Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा की अनुपमा रोमिल को मां वाला प्यार देगी, इसी के साथ अधिक की करतूतों पर उसे धमकी देगी।

Anupama 5 September Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टार सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर दिन कहानी में नए मोड़ आने की वजह से सीरियल टीआरपी लिस्ट में मानों आसमान छू रहा है। सीरियल के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को ढेर सारा ट्विस्ट और मसाला देखने को मिलने वाला है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अधिक और बरखा अनुज के सामने रोमिल को चोर साबित कर देते हैं, लेकिन अनुपमा को पता होता है की इन सब साजिश के पीछे अधिक है। वहीं दूसरी तरफ काव्यके सच से बा उभर नहीं पा रही हैं। इस खास रिपोर्ट में पढ़िए की सीरियल में आज क्या होने वाला है।

रोमिल को सहारा देगी अनुपमा

सीरियल अनुपमा के शुरूआती एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोमिल हाल में बैठकर रो रहा होता है तभी वहां अनुपमा आकर उसे गाल पर बर्फ की सिकाई करती है और उसे दिलासा देती है। वो कहती है की उसे पता है की ये चोरी तुमने नहीं अधिक ने की ऐसे में रोमिल खुश हो जाता है। लेकिन अनुपमा सभी के सामने इस बात को साबित नहीं कर पाई क्यूंकि उसके पास कोई सबूत नहीं है। इसे देख रोमिल रोने लगेगा और अनुपमा में अपनी मां की छवि देखेगा।

अधिक की खटिया खड़ी करेगी अनुपमा

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुपमा बातों-बातों में अधिक के मुंह से सच निकलवा लेगी, ऐसे में वो उसे खरी खोटी सुनाएगी। इसी दौरान पाखी बीच में आ जाएगी और अनुपमा को रिश्ता तोड़ने को लेकर धमकी देगी, लेकिन वो इन बातों से नहीं डरेगी। वो अधिक को कहेगी की अगर तुमने ये सब बंद नहीं किया तो तुम और बरखा को मैं घर से बाहर निकाल दूंगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article