टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: तोशु को सबक सिखाने वापिस लौटेगी काव्या, वनराज के किरदार का होगा The End!

Anupama Spoiler Alert:​ राजन शाही के शो अनुपमा में अभी काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मेकर्स सुधांशु पांडे के जाने के बाद शो में पुराने किरदारों की वापसी करा रे हैं। ऐसे में कहानी ने नया मोड़ देखने को मिल रहा है। आइए देखते हैं 13 सितंबर के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा।

Image

Anupama Spoiler Alert

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) शो अनुपमा में बैक टु बैक बड़े ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि मेकर्स शो कि टीआरपी को टॉप पर बनाए रखने के लिए कहानी में नया मोड़ लेकर आ रहे हैं। साथ ही पुराने किरदारों की वापसी भी करा रहे हैं। अब तक शो में वनराज शाह की बहन डॉली की वापसी हो चुकी है साथ ही अनुज के बड़े भाई अंकुश की वापसी हो चुकी है। वर्तमान ट्रैक पर नजर डालें तो इस समय तोशु अपने बाप की जगह लेने पर तुला हुआ है वहीं अनुज अब अपनी कंपनी को दुबारा खड़ा करेगा। आइए देखते हैं 13 सितंबर के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा।

अनुपमा (Anupama) के 13 सितंबर के एपिसोड मे दिखाया जाएगा की अनुज अपनी कंपनी जाता है। वहाँ वह देखता है कि सब कुछ डूब रहा है साथ ही अंकुश ने उसके घर से लेकर पूरी कंपनी तक पर कब्जा कर लिया है। वह अंकुश के पास जाता है और उसे खरी-खोटी सुनाता है। वह अपने भाई को यह भी बताता है कि आध्या जिंदा है जिसे सुन अंकुश के होश उड़ जाते हैं। अनुज, अंकुश को धमकी देता हुए बोलता है कि यह सारी संपत्ति मेरी है और मैं जल्द तुमसे यह सब वापसी लेकर रहूँगा। दूसरी तरफ आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की बा, तोशु की लंका लगाती नजर आती है। वह उसे बोलती है कि यह घर मेरा है और मैं तेरा राज यहाँ चलने नहीं दूँगी।

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा की तोशु, काव्या की बेटी माही को शाह हाउस से बाहर निकाल देगा। जिसके बाद माही रोते-रोते अनुपमा के पास आएगी और बोलेगी की उसे काही नहीं जाना है। वो यहाँ सबके साथ रहना चाहती है। अनुपमा उसको समझाती है और बोलती है कि वह कहीं नहीं जा रही। अब ऐसे में देखना है कि क्या मेकर्स काव्या के किरदार को वापिस लेकर आते हैं या नहीं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article