टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: पाखी बनी अनुज- अनुपमा के झगड़े का कारण, वनराज बनेंगे एक बार फिर पिता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 10, 2022, 03:36 PM IST

Anupama Spoiler alert 10th December episode: अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्रैक लाने वाले हैं। अनुपमा और अनुज के बीच में पाखी की वजह से झगड़ा होता है। दोनों के रिश्ते में आए मनमुटाव का फायदा उठाएगी पाखी। क्या टूट जाएगा अनुपमा और अनुज का रिश्ता।

Image

anupama

Anupama Spoiler alert 10th December episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। एक तरफ अनुपमा और अनुज के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है तो दूसरी तरफ पाखी और अधिक का रिश्ता भी टूटन के कगार पर है। शो के अपकमिंग एपिसोड में वनराज पाखी को लेकर काफी पॉजेसिव होने वाला है। वो पाखी की जिंदगी में चल रही सभी दिक्कतों के लिए अधिक को जिम्मेदार ठहराता है। वो कपाड़िया हाउस में जाकर अंकुश और बरखा को खूब खरोटी सुनाता है। अंकुश और वनराज की बढ़ती लड़ाई को देखकर अनुज बीच में आ जाता है। अनुज वनराज को शांत रहने के लिए कहता है क्योंकि उसे नहीं पता घर में जो ये ड्रामा चल रहा है ये सब पाखी की वजह से है।

पाखी और अधिक की टूटी शादी

पाखी और अधिक की शादी में परेशानियां चल रही हैं। अधिक से पाखी के नखरे अब और सहन नहीं हो रहे हैं। वो उसे छोड़कर अपने दीदी और जीजू के पास वापस चला जाता है। अधिक अपनी बहन बरखा से कहता है कि उसने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश। लेकिन पाखी की हरकतों की वजह से वो अब इस शादी में नहीं रहना चाहता है। अनुपमा जानती है कि पाखी क्या कर सकती है, इसीलिए वो अधिक को सपोर्ट करती हैं। वहीं, वनराज अधिक पर पाखी को मारने- पीटने का आरोप लगता है।

अनुज और अनुपमा में पाखी की वजह से झगड़ा हुआ। दोनों की रिश्ते में आई दूरी का फायदा उठाएगी पाखी। पाखी अपनी मां से लेगी अपना बदला। वहीं शो में वनराज एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। वनराज के तीन जवान बच्चे हैं। उम्र के इस पड़ाव में दोबारा पिता बनने से वनराज खुश नहीं है। इस खुशखबरी से काव्या बहुत खुश है। काव्या ने मां बनने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थी। इस खुशखबरी को जानने के बाद वो भगवान का शुक्रिया कहेगी। अनुपमा भी काव्या को बधाई देती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article