Rupali Ganguly Special Message For Sagar Parekh: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपम में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को सीरियल की बेहतरीन कहानी ने बांधे हुआ है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी ने सभी को नानी याद दिला दी हैं। इसी के साथ सीरियल के करंट ट्रैक में समर की मौत हो गई है, ऐसे में सागर पारेख ने भी एग्जिट ले लिया है। बीती रात अनुपमा का किरदार निभा रही रुपाली गांगुली ने एक्टर के लिए लंबा चौड़ा मैसेज लिख अलविदा कहा है। जिसे पढ़ हर कोई इमोशनल हो गया है।
अनुपमा फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपनी और सागर पारेख (Sagar Parekh) की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखती हैं की अनुपमा और उसका बाकुडा समर। टेलीविज़न पर निर्मित सबसे खूबसूरत माँ-बेटे के बंधन में से एक। एक बेटा जो उसकी दुनिया है और जिसके लिए उसकी मां ही उसकी दुनिया है, यह भावना तब और बढ़ गई जब सागर मेरे समर के रूप में सामने आए। अनुपमा (Anupama) अपने अनमोल बच्चे को अलविदा कह रही है, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में आपके प्रति मेरे सच्चे प्यार ने इसे मेरे लिए और अधिक विश्वसनीय बना दिया है। शायद यह समर के लिए अनुपमा की अंतिम विदाई है (या शायद नहीं) लेकिन यह बंधन जो हमें मिला है वह हमेशा बना रहेगा। सागर जैसी खूबसूरत आत्मा होने के लिए धन्यवाद मेरी अनुपमा के लिए समर होने के लिए धन्यवाद, हमेशा चमकते रहो।
ऐसे में ये मैसेज पर सागर पारेख के साथ-साथ अन्य कलाकार और फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। इस पोस्ट पर फैंस दोनों की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही सीरियल की कहानी की बात करें तो वनराज अनुज को समर की मौत का जिम्मेदार ठहराएग और अनुपमा-अनुज एक दूजे से दूर हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है की डिंपी के बच्चे की मौत हो जाएगी पेट के अंदर।
