टीवी मसाला

Rupali Ganguly की बर्थडे पार्टी में हुआ Anupama की पुरानी स्टार कास्ट का रीयूनियन, डिंपी-समर भी आए नजर

Anupama Star Cast Reunion: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपने 48 जन्मदिन की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बड़े टीवी सितारों ने शिरकत की थी जिसकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस बीच देखने को मिला कि इस पार्टी के दौरान 'अनुपमा' की पुरानी स्टार कास्ट का रीयूनियन हुआ।

Image

anupama star cast

Anupama Star Cast Reunion: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' फ़ेम रूपाली गांगुली इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने 48वें जन्मदिन की लैविश पार्टी दी। इस पार्टी में टीवी दुनिया के जाने-माने लोगों ने एंट्री ली थी। वहीं रूपाली गांगुली ने परिवार और मीडिया संग जन्मदिन का केक काटा। पार्टी की तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। इस बार सीरियल में नजर आ चुके टीवी आशीष मेहरोत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की जिसमें पुरानी स्टार कास्ट का रीयूनियन होता हुआ नजर आया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीर।

सीरियल 'अनुपमा' में तोषू का किरदार निभा चुके आशीष मेहरोत्रा ने इंस्टाग्राम पर रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग तस्वीर शेयर की। एक्टर ने कैप्शन देते हुए लिखा 'प्रशंसा, तालियों और प्यार से भरी एक रात। 'अनुपमा' (Anupama) द ओजी द न्यूबीज़ की पूरी टीम से एक ही छत के नीचे मिलना बहुत ही मजेदार करने था। इस रीयूनियन को सिर्फ रूपाली गांगुली ही संभव बना सकती थीं। हमारा रिश्ता सच्चा है।' तस्वीर में नाच-नाचकर रूपाली का पूरा मेकअप उतर चुका हैं और दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। बता दें आशीष रूपाली के काफी करीबी लोगों में से एक माने जाते हैं।

इसी के साथ एक्टर ने दूसरी तस्वीर भी शेयर की जिसमें रूपाली के साथ सागर पारेख और निशि सक्सेना नजर आए। सागर ने समर और निशि ने डिंपी का किरदार निभाया था। ऐसे में अनुपमा की पुरानी स्टार कास्ट को देख फैंस काफी खुश हैं। इसी के साथ टियारपी लिस्ट में सीरियल 'अनुपमा' दूसरे नंबर पर चल रहा है जो कभी शिखर पर होता था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article