Anupama Latest Spoiler Alert Episode 01 December 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों जबरदस्त टैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ अनुपमा डिंपल के गुनहगारों को सजा देने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस वजह से बा और वनराज अनुपमा से नाराज भी हो जाते हैं क्योंकि इस वजह से परिवार की सदस्यों क जान खतरे में है। ये सब देखकर डिंपल खुद को बेबस महसूस करती है। ऐसे में वो सोचती है कि इस घर को छोड़कर चली जाए। डिंपल को जाते हुए अनुपमा देख लेती हैं और अनुज से कहती हैं कि ये अपनी लड़ाई को छोड़कर जाना चाहती है। इसके जवाब में डिंपल कहती हैं कि मैं भी चाहती हूं कि उन लड़कों को सजा हो, लेकिन आप लोगों को इस तरह से परेशानी में नहीं देख सकती हूं। अनुपमा कहती हैं कि वो सभी आरोपी पकड़े गए।
शो के अपकमिंग एपिसोड में उन सभी आरोपी को बेल मिल जाएगी। अनुज को पता चलता है कि गुंडे अनुपमा और डिंपल पर हमला करने वाले है। गुंडे मार्केट में अनुपमा और डिंपल पर हमला करते हैं। क्या समय रहते अनुपमा और डिंपल को बचा पाएगा अनुज।
अनुपमा का पूरा ध्यान इन दिनों डिंपल पर है। दूसरी तरफ पाखी और अधिक अपनी शादीशुदा जिदंगी में बिल्कुल भी खुश नहीं है। दोनों के बीच घर के खर्चे और छोटी- छोटी चीजों को लेकर लड़ाई होती रहती है। अधिक को एहसास होता है कि उसने पाखी से शादी करके बहुत बड़ी गलती कर दी है।
अनुपमा में होगी नए किरदार की एंट्री
अनुपमा की जिंदगी में नए किरदार की एंट्री होने वाली है। ये किरदार उसकी जिंदगी में तूफान लाने वाला है। अनुपमा में करण त्रेहान की एंट्री होगी। करण की एंट्री लड़कों के गैंग लीडर के रूजप में होगी। करण त्रेहान की एंट्री दर्शकों के लिए सरप्राइज लेकर आने वाली है। नए अपडेट्स जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
