टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुपमा देगी भैरवी को छोटी की जगह, फिर टूट जाएगा अनुज से रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 4, 2023, 01:10 PM IST

Anupama Latest Spoiler: अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाला है। जहां दर्शकों को लग रहा था कि अनुज और अनुपमा के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा। वहीं, शो में भैरवी की एंट्री हो गई है। भैरवी की वजह से दोनों का रिश्ता एक बार फिर टूटने वाला है।

Image

Anupama Spoiler (credit pic: instagram)

Anupama Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। अनुज अनुपमा से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड है। वो अपना सामान पैक करने की तैयारियां शुरू करता है। माया अनुज से कहती हैं कि मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती हूं। मैं तुम से बहुत प्यार करती हूं। अनुज माया को समझाता है कि वो उसकी इज्जत करता है। लेकिन प्यार सिर्फ अनुपमा से करता है। माया कहती हैं कि वो एक रात में अनुज को अपना बनाकर रहेगी। वो किसी भी हालत में अनुज को खोना नहीं चाहती हैं।

माया अनुज और अनुपमा को दूर करने का प्लान बनाती हैं। इधर अनुपमा की स्टूडेंट भैरवी के पिता की तबीयत खराब हो जाती है। भैरवी अनुपमा को अपना डांस गुरू मानती हैं। भैरवी के पिता अस्पताल में दम तोड़ देते हैं। उसके पिता अनुपमा को भैरवी की जिम्मेदारी देती हैं। अनुपमा कुछ कह नहीं पाती हैं क्योंकि वो पहले से ही इतनी सारी जिम्मेदारियों के बीच फंसी हुई है। हालांकि भैरवी को लेने के लिए उसके चाचा - चाची आ जाते हैं।

अनुपमा लेगी भैरवी को गोद

बरखा ने अधिक को कपाड़िया मैंशन और बिजनेस हथियाने के लिए भड़काया है। वो अनुज और अनुपमा के गैर मौजदूगी का फायदा उठाना चाहता है। पाखी अधिक को समझाती हैं कि तुम्हें ये सब क्या नहीं करना चाहिए। मैं अनुज और अनुपमा को बार -बार मिलाने की कोशिश करूंगी और मुझे कोई रोक नहीं सकता है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा भैरवी को गोद लेना का फैसला करेगी। उसे लगेगा कि कैसे वो एक बच्ची को छोड़ सकती हैं। उसे भैरवी में अपना बचपन दिखेगा कि कैसे उसने इतनी सारी मुश्किलों को झेला था। अनुज इस बात को बर्दाशत नहीं कर पाएगा कि अनुपमा अपने दिल और परिवार में छोटो की जगह किसी और को दें। इस वजह से दोनों के रिश्ते में फिर से खट्टास आ जाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article