टीवी मसाला

Anupama में आध्या के लिए अनुज बना वनराज 2.O, भड़के दर्शक ने ट्विटर पर निकाली भड़ास

Anupama Serial Anuj Trolled: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में आज के एपिसोड को देख दर्शक काफी ज्यादा आग बबूला हो गए हैं। सीरियल के एक सीन से लोग ऐसे भड़के की मेकर्स के साथ-साथ कलाकार को फटकार लगाने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Anupama Serial Anuj Trolled

Anupama Serial Anuj Trolled: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बरसात हो रही है। शो अपनी दमदार कहानी से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है और अन्य सीरियल को कड़ी टक्कर दे रहा है। आज 27 अगस्त के एपिसोड में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिला की सभी दर्शक मेकर्स और अनुज के किरदार को ट्रोल कर गुस्सा निकाल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं अनुज के किरदार को वनराज 2.0 भी कहा गया है जानिए ऐसा क्यूँ टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

सीरियल अनुपमा (Anupama) में आज देखने को मिला की अनुपमा को आध्या मेघा के घर मिल जाती है लेकिन वह उसे छुड़ा नहीं पाती। वह खुशी-खुशी आशा भवन पहुँच जाती है और अनुज को पूरी सच्चाई बताती है। ऐसे में इस बात से खुश होने के बजाए अनुज अनुपमा को डांटने लग जाता है। वह अनुपमा को चिल्लाते हुए कहता है कि क्या तुम्हें पता नहीं मैं आध्या से मिलने के लिए तरस रहा हूं और उसे तुम यहाँ अपने साथ क्यूँ नहीं लाई? अगर ऐसा हुआ है तो तुम्हें मुझे क्यूँ नहीं बताया उस वक्त में मदत लेकर आध्या को मेघा से छुड़ा लेता है।

यह सुन अनुपमा का दिल टूट जाता है और वह अनुज को समझाती है की दिमाग से काम लेकर आध्या को छुड़ाना होगा। इस सीन को देख जनता आग बबूला हो जाते हैं और मेकर्स-अनुज को ट्रोल करने लगते हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह एक उत्पीड़न है और अनुज वनराज 2.0 बनता जा रहा है आध्या के लिए। हालांकि शो से जुड़ी खबर उड़ रही है की रूपाली और गौरव अनुपमा को छोड़ सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article