टीवी मसाला

अनुपमा वनराज को नहीं मानती हैं अपना बेस्ट फ्रेंड, महीनों पहले हुई लड़ाई की वजह से अब भी रिश्तों में खट्टास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 20, 2023, 06:20 PM IST

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि सेट पर उनका सुंधाशु पांडे के साथ कैसा रिश्ता है। उन्होंने बताया कि मैं और सुधांशु बेस्ट फ्रेंड नहीं है। हम दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता है।

Image

Sudhanshu and Rupali Ganguly (credit pic: instagram)

टीवी शो अनुपमा में रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। अनुपमा और वनराज की जोड़ी को फैंस बेहद पंसद करते हैं। शो में दोनों के बीच तकरार देखने को मिलती है। सेट पर भी दोनों के बीच कुछ अच्छे रिश्ते नहीं है। रुपाली और सुंधाशु के बीच सेट पर कोल्ड वॉर चलती है। रुपाली और सुधांशु की लड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पहली बार अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने सुधांशु संग अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने और सुधांशु की लड़ाई पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि हम सेट पर बेस्टफ्रेंड नहीं हैं। हम दोनों के बीच बातचीत होती है।

एक्ट्रेस ने कहा कि सेट पर हम दोनों के बीच उतनी नहीं बनती हैं। हम एक साथ 12 से 14 घंटे रोज शूट करते हैं। हम दोनों बहुत लड़ते हैं। ये हमारे लिए परिवार जैसा है जहां हमारी दोस्ती और लड़ाई दोनों होती है।

रुपाली ने कहा- सुधांशु से बहुत होता है झगड़ा

एक्ट्रेस ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे और सुधांशु के बीच कई बातों को लेकर असहमती होती है। मैं सच बता रही हूं। हम बहुत लड़ते है लेकिन 3 बाद एक- दूसरे के साथ चिल करते दिखाई देंगे। हम दोनों ही स्ट्रांग पर्सनैलिटी है।

सुधांशु पांडे ने भी अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि मेरी और अनुपमा की लड़ाई को बहुत बढ़ा- चढ़ा कर बताया जाता है। ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों एक- दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। कई बार आप साथ काम करते हैं तो कुछ बातों पर असहमती बन जाती हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। रुपाली एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।

शो में फिलहाल दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज अलग हो गए है। दोनों एक- दूसरे से अलग होकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपमा ने अपनी डांस एकडेमी की शुरुआत कर दी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article