Anupama Fame Adrija Roy leg Surgery: रूपाली गांगुली और शिवम खजुरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों अपनी जबरदस्त स्टोरी लाइन की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार मेकर्स अपने ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। हालांकि तमाम कोशिशों के बीच अनुपमा इन दिनों टीआरपी लिस्ट में रेटिंग की मार झेल रहा है। इस बीच शो में राही का किरदार निभा रहीं अद्रिजा रॉय के पैरों में सर्जरी हुई जिसके बाद वो लगातार शूटिंग कर रही हैं। आखिर अद्रिजा के पैरों में सर्जरी क्यूँ हुई जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
इंडिया फोरम से बातचीत के दौरान अद्रिजा रॉय ने बताया कि 'हां, मेरी सर्जरी हुई थी। मेरे पैर में कॉर्न हो गया था और मैंने सोचा कि यह मामूली है। हालांकि, जब मैंने सलाह ली तो मुझे पता चला कि लापरवाही के चलते कॉर्न निकालने के लिए सर्जरी होगी और टांके भी लगाए जाएंगे। कॉर्न हटाने की सर्जरी में लगभग 15 मिनट का समय लगता है, लेकिन मेरी सर्जरी काफी गहरी थी। इसके बाद भी मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं, क्यूंकी इस शो के लिए मेरा किरदार बहुत महत्वपूर्ण है जिसके लिए मैं लगातार शूटिंग कर रही हूँ।'
सीरियल अनुपमा में अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) ने रातों-रातों अलिशा परवीन को रिप्लेस कर एंट्री ली थी। कहानी की बात करें तो सीरियल अनुपमा (Anupama) में राही और प्रेम अपनी-अपनी बैचलर पार्टी में बीजी है। जब राही प्रेम की पार्टी में पहुँचती है तो वो उसे एक अनजान लड़की संग डांस करते हुए पाएगी। गुस्से में राही प्रेम पर चिल्लाने लगती है। वहीं जल्द ही अनुपमा के साथ मिलकर राही गौतम की गंदी नियत से पर्दा उठाएगी।
