टीवी मसाला

Anupama की मौत का मातम मनाएगा का पूरा शाह परिवार, बिलख-बिलख कर अपनी माँ के लिए रोएगी आध्या

Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ अस्पताल में अनुपमा जिंदगी और मौत से लड़ रही है। दूसरी तरफ पूरा शाह परिवार अनुपमा के ठीक हों जाने की कामना कर रहा है। आइए देखते हैं 1 सितंबर को अनुपमा में क्या-क्या देखने को मिलेगा।

Image

Anupama Spoiler

Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। मेकर्स दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने के लिए शो में नए ट्विस्ट-टर्न लाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वर्तमान ट्रैक की बात करें तो आध्या को पाने के लिए साइको मेघा, अनुपमा के पेट में छुरा घोंप देती है जिसके बाद अनु को असपाल ले जाया जाता है। लेकिन खून अधिक बह जाने की वजह से अनुपमा अब जिंदगी और मौत से लड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ पूरा शाह परिवार अनुपमा के ठीक हों जाने की कामना कर रहा है। लेकिन आगे एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुपमा की आत्मा अनुज से अंतिम विदाई लेने आती है। आइए देखते हैं 1 सितंबर को अनुपमा में क्या-क्या देखने को मिलेगा।

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की पूरा शाह परिवार अस्पताल में है और अनु के ठीक हो जाने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं ऑपेरेशन थिएटर में अनुपमा जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रही है। डॉक्टर भी अनुपमा को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ अनुज कान्हा जी के मंदिर जाता है और वहाँ जोर-जोर से घंटी बजाता है। वह भगवान से कई सवाल करता है कि क्यों बार-बार उसे उसके परिवार से दूर किया जा रहा है। क्यों अनुज-अनुपमा को आप एक नहीं होने दे रहे। कब तक मुझे अपने प्यार की परीक्षा देनी पड़ेगी।

मंदिर में अनुज बेहोश हो जाता है जिसके बाद अनुपमा की आत्मा उससे मिलने आती है और वह अनुज को समझाती है कि आपका जिंदा रहना बहुत जरूरी है। परिवार को छोटी को आपकी जरूरत है। अनुज बोलता है अनुपमा को कि मुझे तुम्हारी जरूरत है मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊँगा मैं मर जाऊंगा। अब देखना है कि क्या अनुपमा कि जान डॉक्टर बचा पाते हैं या उसकी मौत हो जाएगी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article