Anupama 29 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में सीरियल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को पटकनी देकर पहले नंबर पर गद्दी हथिया ली है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि काव्या के साथ हादसा होने के बाद डिंपी को अपनी गलतियों का एहसास होने लगता है। वहीं दूसरी तरफ काव्या के बच्चे पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। इस रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने वाला है।
रोमिल-अधिक देंगे एक दूसरे को धमकी
सीरियल अनुपमा (Anupama) में शुरुआत में दिखया जाएगा की रोमिल पाखी को अधिक के लिए कुछ कहता है, जिसे सुन पाखी गुस्सा हो जाती है। ऐसे में अधिक वहां आ जाएगा और रोमिल को धमकी देते हुए कहेगा कि तुझे कूड़े के सबसे बड़े गड्डे में फेंक दूंगा। जिस पर रोमिल करारा जवाब देते हुए कहता है की मैं फेंकता नहीं सीधा गायब करता हूं। वहीं दूसरी तरफ वनराज काव्या के धोके और बच्चे को अपनाने से मना कर देता है, जिसके लिए अनुपमा उसे समझाती है।
गुरु मां की हालत हुई खराब
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा अनुज से बात छुपाने के लिए माफी मांगती है। लेकिन अनुज सलाह देता है की ये बात परिवार वालों को जल्द से जल्द बता देनी चाहिए। इसी दौरान अनुज और अनुपमा मंदिर के दर्शन बाहर गाड़ी में बैठ के कर रहे होते हैं, तभी वहां एक औरत उनकी कार के आगे आ जाती है। जैसे ही अनुपमा उस औरत का हाल पूछने उसके पास जाती है तो पता चलता है की वो गुरु मां होती है। गुरु मां की बुरी हालत देख अनुपमा डर जाती है, लेकिन अनुज अनुपमा को कहता है की तुम्हारी गलत फहमी होगी।
