टीवी मसाला

Anupama Spoiler: सपनों के लिए अनुज से अनुपमा ने तोड़ा रिश्ता, माया की चाल हुई कामयाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 26, 2023, 12:08 PM IST

Anupama 26th May 2023 Full Episode: टीवी शो अनुपमा में जल्द मेकर्स लीप लेकर आने वाले हैं। अनुपमा ने अनुज से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों इस बात से काफी दुखी होते हैं। अनुज के लाख मनाने के बावजूद अनुपमा उसके साथ रहने से मना कर देती है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 26th May 2023 Full Episode: गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां आ गई है। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अनुपमा और अनुज एक हो जाए। लेकिन मेकर्स इस बात के लिए तैयार नहीं है। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के साथ होती है। माया अनुपमा को जलाने के लिए अनुज के साथ डांस करती हैं। अनुज अनुपमा को बार-बार सच बताने की कोशिश करता है। लेकिन बार- बार अनुपमा के फोन पर गुरु मां का कॉल आता है। अनुपमा गुरुमां से बात करती हैं।

अनुज कुछ कह पाता उससे पहले ही अनुपमा गुरुकुल के लिए निकल जाती है। गुरु मां अनुपमा को लेट आने के लिए डांटती है। अनुपमा मां होने की बात करती हैं। गुरुमां अनुपमा के हाथों में अनुज का नाम लिखा हुआ देखती है। अनुपमा के जाने के बाद गुरुमां कहती हैं कि तुम ऊंचा उड़ सकती हो। लेकिन मुझे डर है कि कहीं अनुज तुम्हारी इस उड़ान की रुकावट न बन जाए।

अनुपमा ने तोड़ा अनुज से रिश्ता

अनुज सबसे बचकर अनुपमा को सच बताने के लिए उससे मिलने के लिए चला जाता है। इधर माया और वनराज अनुज को लेकर काफी परेशना होते हैं। अनुज सच्चाई बताने से पहले अनुपमा से कहता कि तुम मुझसे कभी नफरत मत करना। अनुपमा कहती हैं कि मैं आपसे कभी नफरत नहीं कर सकता हूं। हालांकि शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से अलग हो गए है। अनुपमा अनुज से दूर होकर अपने सपनों की उड़ान भरेगी। शाह परिवार में माया की हरकतों से बा परेशान हो जाएगी। अनुपमा अनुज से अलग होने के बाद गुरुमां के साथ अमेरिका चली जाएगी। शो में जल्द आएगा 3 साल का लीप। लीप के बाद शो की कहानी काफी बदलने वाली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article