टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुपमा को भूलाकर अनुज करेगा माया से शादी, प्रेग्नेंट हैं काव्या

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 17, 2023, 12:49 PM IST

Anupama 17th May, 2023 Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। इस ट्विस्ट की वजह से वनराज के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। समर और डिंपल की शादी के लिए काव्या की शाह परिवार में वापसी हुई है। काव्या की वापसी से शाह परिवार में मचेगा बवाल।

Image

Anupama Spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 17th May, 2023 Latest Spoiler: टीवी शो अनुपमा में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। डिंपल और समर की शादी के लिए अनुज- माया और छोटी के साथ शाह हाउस पहुंचता है। अनुज के आने की वजह से अनुपमा काफी बेचैन रहती है। उसे समझ नहीं आता है कि वो कैसे क्या करें? अनुज और अनुपमा की मुलाकात होती है। लेकिन दोनों एक- दूसरे से बात नहीं करते हैं। डिंपल और समर की शादी के लिए काव्या भी शाह हाउस पहुंची हैं। काव्या परिवार के सभी सदस्यों से मिलती हैं। लेकिन वनराज को इग्रोर करती हैं।

वनराज काव्या को अकेले देखकर उसे बात करने की कोशिश करता है। वनराज काव्या से कहता है कि तुम बहुत ग्लो कर रही हो। काव्या कहती हैं कि उसने कुछ समय से मॉडलिंग का काम छोड़ दिया है। वनराज को शक होता है कि काव्या उससे कुछ छिपा रही है। अनुपमा छोटी से पूछती हैं कि तुम कैसी हो। लेकिन छोटी बिना कुछ बात किए वहां से चली जाती है।

काव्या हैं प्रेग्नेंट

शो के अपकमिंग एपिसोड में लीला कहती है कि शादीशुदा जोड़ा पूजा में बैठेंगे। अनुज और छोटी के साथ पूजा में माया बैठती हैं। अनुपमा ये देखकर हैरान रह जाती है। अनुपमा के साथ पूरा शाह परिवार चौंक जाता है। क्या अनुज ने माया से शादी कर ली है। अपकमिंग एपिसोड में इस बात का खुलासा होगा। इतना ही नहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में काव्या अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करेगी।

काव्या वनराज नहीं निखिल के बच्चे की मां बनने वाले हैं। वनराज काव्या से पूछता भी है कि क्या कोई बात है जो तुम मुझसे छिपा रही हूं। काव्या कुछ भी नहीं कहती हैं। वो वनराज की बातों को अनसुना करके अनुज और अनुपमा के बारे में बात करने लगती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article