Anupama 17 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में आई ओरमैक्स टीआरपी लिस्ट में सीरियल को ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सीधे मुंह पटकनी दे कर तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि रोमिल नशे में धूत हो कर अनुज को धक्का देता है साथ में अनुपमा को अपशब्द कहता है। ऐसे में अनुज रोमिल को जोरदार तमाचा मारता है। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस के हालत बेहतर हो रहे हैं, बीते एपिसोड में वनराज और समर एक दूसरे से माफी मांगते है। जिसे देख डिंपी के दिल पर सांप लोट रहे होते हैं।
अनुज-अनुपमा से रोमिल लेगा बदला
सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाता है कि रोमिल अनुज और अनुपमा से बीती रत हुए तमाशे को लेकर माफी मांगता है। ऐसे में बरखा सभी के सामने अंकुश को कहेगी की जिसकी पैदाइश ही गलत है वो कैसे सुधरेगा। दूसरी तरफ रोमिल को बीती रात अनुज द्वारा मारे गए थप्पड़ और बेज्जती की याद आने लगती है। जिससे रोमिल के अंदर मानो आग लग जाती है और वो फैसला करते हुए कहता है कि अनुज-अनुपमा ने मेर दोस्तों के सामने जलील किया। अब देखो की मैं कैसे दोनों से बदला लूंगा।
बरखा-अधिक का सच आया सामने
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अनुज घरवालों के सामने पिछले महीनों के घाटे की रिपोर्ट्स दिखाएगा। ऐसे में अनुज गुस्से में कहेगा कि तुम सब ने क्या-क्या कब कब किया है, सब पता है। अनुज नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अनुपमा और पाखी को दे देगा। इसे देख अधिक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और कमरे में जाकर तोड़ फोड़ शुरू कर देता है। वहीं दूसरी तरफ बा डिंपी को किचन में नहाकर और चप्पल उतारकर आने को कहेगी, लेकिन दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो जाएगी।
