टीवी मसाला

Anupama 16 June Latest Spoiler : अनुपमा को बदनाम करने का खेल रचेगी माया, गुरु मां का फूटा गुस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 10:20 AM IST

Anupama 16 June Latest Spoiler : कहानी को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए मेकर्स नए धमाके लेकर आ रहे हैं। पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा गुरुकुल की ज़िम्मेदारी लेती है और मालती देवी के साथ मिलकर पूजा करती है। आगे शो में धमाकेदार मोड़ आने वाला है । पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खबर।

Image

anupama 16 june spoiler alert

Anupama 16 June Spoiler: रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) फ़ेम शो इन दिनों अपनी धमाकेदार कहानी से छाया हुआ है। शो में हर रोज़ नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे है। कहानी को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए मेकर्स नए धमाके लेकर आ रहे हैं। पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा गुरुकुल की ज़िम्मेदारी लेती है और मालती देवी के साथ मिलकर पूजा करती है। आज शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की पर्फ़ॉर्मन्स देखने अनुज भी वहां पहुंच जाएगा और उसके पीछे-पीछे माया भी जाएगी। आगे शो में धमाकेदार मोड़ आने वाला है । पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खबर।

अनारकली बनी अनुपमा

शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनुपमा पूजा के बाद अपनी पर्फ़ॉर्मन्स देगी। वह अनारकली बनकर स्टेज पर 'प्यार किया तो डरना क्या' पर नृत्य करेगी। अनुपमा को खुद मालती देवी तैयार करेगी और वह उसे अपना आशीर्वाद देगी । अनु का डांस देखकर सारा गुरुकुल तालियों से गूंज उठेगा।

अनुज भी जाएगा गुरुकुल

रूपाली गांगुली फ़ेम शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुज भी गुरुकुल पहुंच गया है। वह अनुपमा का डान्स देखने जाएगा और उसे स्टेज पर देखकर भावुक हो जाएगा। वहीं अनुपमा को भी अनुज के आने का एहसास होगा उस मन ही मन लगेगा कि वह भी यहाँ आया हुआ है। हालांकि दोनों की एक दूसरे से नज़र नहीं मिल पाएगी।

माया भी गई पीछे-पीछे

शो में ड्रामा यहीं पर खत्म नहीं होगा, जब माया को पता चलता है कि अनुज अनुपमा से मिलने गुरुकुल गया है। वह जमकर हंगामा करती है पहले माया कपाड़िया हाउस में शीशे में देखकर अनुपमा को खरी खोटी सुनाएगी फिर उसके बाद गुरुकुल जाने का फैसला करेगी। माया अनुज के पीछे पीछे गुरुकुल जाएगी और प्रेस के सामने अनुपमा की बेइज्जती करेगी। माया गुरुकुल पहुँचकर प्रेस के सामने कहेगी कि अनुपमा तुम में ऐसा क्या है जो हर कोई तुम्हारी तारीफ करता है और तुमसे प्यार करता है, अनुज से लेकर छोटी तक हर कोई तुम्हारे प्यार में पागल है।

गुरु मां का फूटा गुस्सा

माया की ऐसी हरकत देखकर गुरु मां गुस्सा हो जाती है और माया को वहां से दूर करती है।मालती देवी अनुपमा से कहती है कि ये क्या तमाशा है मैंने तुम पर बहुत पैसा लगाया है और तुमसे बहुत उम्मीदें हैं मैं ये तमाशा बिल्कुल पसंद नहीं करूँगी। तभी अनुपमा गुरु मां के पैरों में गिर जाती है और उनसे माफ़ी मांगती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article